फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Fair voting is the foundation of a strong democracy'

‘मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद है निष्पक्ष मतदान’

Sun, 20 Feb 2022 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
'Fair voting is the foundation of a strong democracy'
जनता बाल विद्या निकेतन में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में शामिल बच्चे। - फोटो : KUSHINAGAR
‘मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद है निष्पक्ष मतदान’
विज्ञापन

बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावकों ने लिया मतदान का संकल्प
लक्ष्मीगंज(कुशीनगर)। रामकोला क्षेत्र के खोटही गांव के रामगढ़ स्थित जनता बाल विद्या निकेतन में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के साथ अभिभावक भी शामिल हुए। उन्हें मतदान की अहमियत बताई गई तथा तीन मार्च को मतदान करने के लिए जागरुक किया गया। इसके बाद अभिभावकों ने मतदान करने का संकल्प लिया।
खोटही पुलिस चौकी के प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। यह लोकतंत्र की बुनियाद है। लोगों की मतदान में सहभागिता ही देश का भविष्य तय करती है। मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है।
विज्ञापन

खोटही गांव के प्रधान रामदेव प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में लोगों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। पूर्व प्रधान रामहरख यादव ने कहा कि सभी मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्य अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सबसे पहले अपना मतदान करना है फिर जलपान करना है। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों ने दहेज प्रथा, निरक्षरता एक अभिशाप, बालिका शिक्षा पर नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन फतेह बहादुर दुबे व अध्यक्षता नित्यानंद श्रीवास्तव ने किया। अशोक शर्मा ने मतदान पर रचना प्रस्तुत कर मतदान के प्रति जागरुक किया। इसके बाद मेेधावी बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान आलोक श्रीवास्तव, सुधीर यादव, गौरव पांडेय, पंकज श्रीवास्तव, विशाल, रौशनी, बीडी यादव, ऋषिकेश पांडेय, विजय यादव, गोविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता से कहेंगे पहले मतदान करें, फिर जलपान
- जागरुकता कार्यक्रम में हमें जानने को मिला कि मतदान बहुत बड़ा अधिकार है। अपने माता-पिता से कहेंगे कि तीन मार्च को पहले मतदान करें, फिर जलपान करने आएं।

आकाश, कक्षा-आठ
मतदान निष्पक्ष होना चाहिए। इसकी जानकारी जागरुकता शिविर में दी गई। यह बात अपने परिवार और पड़ोस के लोगों को भी जाकर बताएंगे।
सूरज, कक्षा सात
निष्पक्ष मतदान से ही स्थिर सरकार मिलती है। ऐसा इस कार्यक्रम में गुरुजनों ने बताया। इसके बारे में अन्य लोगों को भी बताएंगे।
सुप्रिया, कक्षा आठ
देश के संविधान ने मतदान का बहुत बड़ा अधिकार दिया है। इससे हम अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए योग्य जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। इसकी जानकारी परिवार के सभी वयस्क लोगों को देंगे।
कुशल ठाकुर, कक्षा-सात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed