फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   facility not available in railway station

रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव

Sun, 26 Jun 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
facility not available in railway station
पडरौना रेलवे स्टेशन पर खराब हैंडपंप।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन पर पानी की दिक्कत, शौचालय में लटक रहा ताला
- ट्रेन पकड़ने पहुंचने वाले यात्रियों को होती समस्या, गंदगी का अंबार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को असुविधा हो रही है। सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन विभिन्न स्थानों से लोग ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं। बावजूद इसके परिसर में यात्रियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। स्टेशन पर बने शौचालयों पर ताले लटके रहते हैं। वहीं, स्टेशन परिसर में साफ-सफाई न होने के वजह से गंदगी पसरी है।
स्टेशन परिसर में लगे आरओ वाटर से पानी मिलना मुश्किल है। आरओ वाटर भी गंदगी से पटा हुआ है। रविवार को स्टेशन परिसर में साफ-सफाई नहीं मिली। परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी पीने लायक पानी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

रविवार को टिकट खिड़की के पास कुत्ते सोते नजर आए। रेलवे का आरक्षण काउंटर भी दोपहर ढाई बजे बंद था। इससे टिकट लेने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पडरौना रेलवे स्टेशन पर जो भी कमियां हैं। जल्द ही उनको दूर करा दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- अशोक कुमार, डिविजनल पीआरओ, वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed