फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   eye problem of riya

छात्रा की आंखों का उपचार कराएंगे प्रधानाध्यापक

Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
eye problem of riya
रिया कुमारी की आंख का जांच करते चिकित्सक।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
छात्रा की आंखों का उपचार कराएंगे प्रधानाध्यापक
विज्ञापन

- रिया की दाई आंख की चली गई है रोशनी, बाई आंख से कम दिख रहा है
- आर्थिक दिक्कत की वजह से इलाज कराने में असमर्थ हैं परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा बुजुर्ग निवासी रिया कुमारी के आंखों की रोशनी भले कम हो चुकी है। लेकिन उसके मन में शिक्षा के अंधकार को मिटाने का जज्बा बाकी है। गरीबी से जूझ रही पांचवीं कक्षा की छात्रा रोजाना स्कूल जाती है। उसकी एक आंख से पूरी तरह से दिखाई नहीं देता है। अब दूसरी आंख की रोशनी भी धीरे-धीरे कम हो रही है। आंखों के उपचार के लिए रिया को दिल्ली ले जाना पड़ेगा। उसकी मेहनत और काबिलियत को देखकर उसके स्कूल के प्रधानाध्यापक सुफियाना अंसारी अपने स्तर से उपचार करा रहे हैं। प्रधानाध्यापक छात्रा की आंखों की रोशनी को लेकर काफी परेशान हैं।

अनुसूचित जाति के गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली रिया कुमारी पढ़ने में काफी होनहार है। सात माह पूर्व उसकी दाईं आंख में सफेद धब्बा बन गया और धीरे - धीरे आंख की रोशनी चली गई। इधर कुछ माह से उसकी बाईं आंख में भी यह लक्षण दिखने लगे हैं। रिया के पिता अमरेंद्र भारती की स्थिति आर्थिक काफी खराब है। परिवार का खर्च चलाने के लिए वह पंजाब में मजदूरी करने गए हैं। पिता की हालत से रिया काफी चिंता में है। माली हालत खराब देख वह अपने लाचारी और बेबसी को ही मुकद्दर मान बैठी है। प्राथमिक विद्यालय में सबसे होनहार और चंचल रहने वाली छात्रा रिया कक्षा में भविष्य को लेकर गुमसुम रहती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुफियाना अंसारी अपने होनहार शिष्या की परेशानी और बेबसी को देख उसके आंख की रोशनी को बचाने के लिए परेशान हैं। छात्रा की आंख इलाज कराने के लिए प्रधानाचार्य उसे कुबेरस्थान स्थित आंख के अस्पताल में ले गए थे। डॉक्टर ने बताया कि दाईं आंख पूरी तरह से खराब हो चुकी है। बाईं आंख का उपचार जल्दी नहीं हुआ तो उसकी भी रोशनी चली जाएगी। इसका बेहतर उपचार हैदराबाद और एम्स दिल्ली में ही संभव है। प्रधानाध्यापक सुफियाना अंसारी का कहना है कि रिया की आंख की जांच दिल्ली में कराने के लिए जल्द जाऊंगा। उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed