{"_id":"62658cc89f4d177f1671cf58","slug":"expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-construction-kushinagar-news-gkp4345281198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के निर्माण की धीमी गति पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के निर्माण की धीमी गति पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा । संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के निर्माण की धीमी गति पर जताई नाराजगी
एडीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
पडरौना। एडीएम देवीदयाल वर्मा ने रविवार को निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। ‘अमर उजाला’ ने पांच अप्रैल के अंक में ‘सुस्त पड़ी राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण की गति’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था।
निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ओमप्रकाश वर्मा तथा सीनियर साइट इंजीनियर दिलशाद अहमद ने एडीएम को बताया कि नर्स हॉस्टल के द्वितीय तल की छत ढालने का कार्य शुरू हो चुका है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बारे में बताया गया कि यह भूतल सहित आठ मंजिला है। इसकी क्षमता 300 बेड की है। फाउंडेशन का कार्य शुरू है। रामपुर फार्म के पास निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी एडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र दत्त से निर्माण कार्यों की जानकारी ली।
प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एकेडमिक ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल, रेजिडेंस बिल्डिंग में नींव स्तर का कार्य पूर्ण हो चुका है। चहारदीवारी का 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि यह मेडिकल कॉलेज 350 विद्यार्थियों की क्षमता का बन रहा है। इसमें बॉयज हॉस्टल में 180, गर्ल्स हॉस्टल में 120, इंटर्न हॉस्टल में 50 विद्यार्थियों के रहने की क्षमता है। संबंधित कार्यों का निरीक्षण करते हुए एडीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि बरसात आने वाली है। मैनपॉवर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाएं।