फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Explosion of firecrackers found in the house of scorched youth

विस्फोट में झुलसे युवक के घर भी मिला पटाखों का जखीरा

Sat, 07 Nov 2020 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Explosion of firecrackers found in the house of scorched youth
विस्फोट में झुलसे युवक के घर भी मिला पटाखों का जखीरा
विज्ञापन

कप्तानगंज। कस्बे के आर्य समाज मंदिर वार्ड नंबर 11 में हुए पटाखा विस्फोट की घटना के बाद कस्बे में कराई गई जांच में दो घरों में अवैध पटाखा बरामद हुआ था। इस मामले में पकड़े गए एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है।

वार्ड नंबर 11 में अवैध रूप से बनाकर भंडारण किए गए पटाखा में विस्फोट के चलते जावेद समेत चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि नौ लोग झुलस गए थे। घटना के बाद डीएम के निर्देश पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान इसी मुहल्ला निवासी आजाद तथा दूसरे मुहल्ले में बैजनाथ अग्रहरि के घर से भी पटाखा बरामद हुआ था। आजाद के घर से पांच बोरी व बैजनाथ के घर से 1180 पीस पटाखा बरामद करते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया था। एक आरोपी बैजनाथ अग्रहरि को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि दूसरा आरोपी आजाद बुधवार को हुई घटना में झुलस गया था और अभी उसका इलाज चल रहा है। एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी बैजनाथ को जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई के दौरान एसआई महेंद्र यादव, रामेश्वर यादव, अरविंद राय, श्रीनिवास सिंह, पंकज सिंह, रविंद्र सिंह यादव, राजदीप ओझा, विवेक यादव, अमित कुमार, मनोज यादव, वंदना श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed