फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Exercise caution; the craving for colorful sweets can ruin your health.

Kushinagar News: बरतें सावधानी, रंगीन मिठाइयों के स्वाद का चस्का बिगाड़ देगा सेहत

Wed, 07 Oct 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Exercise caution; the craving for colorful sweets can ruin your health.
पडरौना। त्योहारों के मौसम में चमकदार और रंग-बिरंगी मिठाइयां लुभाती तो हैं लेकिन इनका आकर्षक रंग सेहत पर भारी पड़ सकता है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले कृत्रिम रंग और गुणवत्ता में कमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निगरानी बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को मिठाई की ट्रे पर लिखी ‘यूज बाई डेट’ देखकर ही खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर जांच अभियान तेज किया जाएगा। 15 अक्तूबर से खुली मिठाइयों पर उनके इस्तेमाल की अंतिम तिथि प्रदर्शित करने की व्यवस्था प्रभावी होगी। दुकानदारों को मिठाइयों के निर्माण और बिक्री की अवधि को लेकर स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित करनी होगी। साथ ही यूज बाई डेट के तहत उस तारीख का जिक्र करना होगा जिसके बाद इनका उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में 30 सितंबर तक कुल 131 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए। इसमें से 93 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली है, जिसमें 57 खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला की कसौटियों पर खरे नहीं उतरे हैं। इनमें से 10 खाद्य पदार्थों में खराब रंग मिलने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

यह रंग लिवर के लिए हानिकारक बताया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मिठाई खरीदते समय ग्राहक उसके रंग, चमक और सजावट के बजाय गुणवत्ता पर ध्यान दें। अत्यधिक चमकीले रंग वाली मिठाइयों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed