फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Examination from the sitting plan on the lines of UP Board in Fazilnagar Block

फाजिलनगर ब्लॉक में यूपी बोर्ड की तर्ज पर सिटिंग प्लान से हो रही परीक्षा

Sat, 18 Mar 2017 12:11 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 18 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Examination from the sitting plan on the lines of UP Board in Fazilnagar Block
सिटिंग प्लान - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित वार्षिक परीक्षा में फाजिलनगर ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में पहली बार बच्चे फ़ोटोयुक्त प्रवेश पत्र के साथ सीटिंग प्लान से बैठकर परीक्षा देंगे। जिन विद्यालयों पर डेस्क मेज की ब्यवस्था है, वहां बकायदा डेस्क स्लिप चिपकाया गया है और जहां इस प्रकार की ब्यवस्था नहीं है, वहां बच्चे क्रमागत रूप से बैठकर वार्षिक परीक्षा देंगे। जनपद के आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया में अलग अलग कमरों में कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


पिछले बर्ष शासन ने परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा को अनिवार्य बनाते हुए परीक्षा की तिथि एवं समय सारिणी घोषित की थी। इस बार की वार्षिक परीक्षा नवागत बीएसए के आने के बाद कई मायनों में अलग होने जा रही है। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए बकायदा सचल दस्ता भी बनाया गया है। इस बार खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोग से जनपदीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया, सरैया महंथ पट्टी, जोकवा खुर्द, नदवा विशुनपुर आदि विद्यालयों ने अपने बच्चों के लिए सीटिंग प्लान, फोटोयुक्त प्रवेश पत्र और डेस्क प्लान से परीक्षा कराने की ब्यवस्था कर रखी है। जिन विद्यालयों में डेस्क ब्रेंच नहीं है, वहां बीएसए के निर्देशानुसार क्रमागत बच्चों को बैठने की ब्यवस्था बनाई गई है।  
विज्ञापन


इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने कहा कि परीक्षा की सुचिता के लिए भी यह प्रयास काफी बेहतर है। इससे अभिभावकों और बच्चों में भी विद्यालय के प्रति अच्छा संदेश जाएगा। शिक्षकों को हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा । ताकि अन्य विद्यालयों के शिक्षक भी इसका अनुकरण कर सकें। बच्चों को परीक्षा में डेस्क स्लिप और क्रमागत सिटिंग प्लान के अनुसार बैठाया जाएगा । बच्चों को प्रवेश पत्र भी वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed