{"_id":"606ca43c8ebc3e8ca1059dc6","slug":"ex-minister-kushinagar-news-gkp39107933","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ने पटरी दुकानदारों को आर्थिक मदद देने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ने पटरी दुकानदारों को आर्थिक मदद देने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले ही प्रशासन ने गांधी चौक से बेनेट क्लब तक हटवाया था अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कस्बे में प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाने की हुई कार्रवाई को सपा नेता व पूर्व मंत्री ने गलत ठहराया है। पूर्व मंत्री ने उजाड़े गए पटरी दुकानदारों को नई जगह पर बसाने व सभी को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने मंगलवार को कहा कि अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से पटरी पर दुकान लगाने वालों को क्षति हुई है। वहीं स्वयं मुख्यमंत्री का आदेश है कि पहले लोगों को दूसरी जगह बसाकर तब इस तरह की कार्रवाई हो। पूर्व मंत्री ने कहा कि नगर पालिका ई रिक्शा चालकों से प्रतिदिन 20 की वसूली कर रही है। ई रिक्शा चालकों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूर्व मंत्री ने प्रशासन से बेनेट क्लब परिसर से उजाड़े गए कारोबारियों से लिए गए 50-50 हजार की रकम को वापस दिलाने की मांग की। अतिक्रमण हटाने के दौरान उजाड़े गए पटरी दुकानदारों को तत्काल 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग भी की। उन्होंने अतिक्रमण हटाने से पहले कसया के गांधी चौक स्थित सीओ ऑफिस को भी कहीं अन्यत्र हटाने की मांग की।