फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ex Animal Docter died in accident

सडक हादसा

Sun, 01 Aug 2021 06:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Ex Animal Docter died in accident
सड़क हादसे में सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक की मौत
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के अंतर्गत तमकुहीराज तहसील गेट के सामने फोरलेन पर तेज रफ्तार एक लग्जरी बस की चपेट में एक बाइक सवार आ गए। इसके बाद बस के अगले भाग में बाइक फंस गई जिससे वह बाइक के साथ दूर तक घसीटते चले गए। बस रुकने के बाद उन्हें पुलिस ने तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते घायल रास्ते में उनकी मौत हो गई। वह पंतनगर से पशु चिकित्सक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी गोसाईं गांव के निवासी डॉ. राजबहादुर सिंह (67) रविवार को किसी कार्य से तमकुहीराज आ रहे थे। वह पंतनगर से पशु चिकित्सक पद से कुछ वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। तहसील गेट के सामने पीछे से आ रही लग्जरी बस की चपेट में आ गए। बस से ठोकर लगते ही उनकी बाइक बस के अगले डंफर में फंस गई, जिससे वह काफी दूर तक घसीटते चले गए। बस के अगले हिस्से में बाइक सवार के फंसे होने पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

चालक बस को खड़ी कर भाग गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह ने डॉ. राजबहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते उनकी रास्ते में मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि बस का चालक भाग गया है। बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed