फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Everyone's participation is necessary to increase the voting percentage

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी

Sat, 26 Feb 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Everyone's participation is necessary to increase the voting percentage
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी
विज्ञापन

जिले में निकाली गई जागरुकता रैली, मतदान के लिए किया गया प्रेरित
पडरौना। जिले में शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों और कर्मचारियों की तरफ से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सहयोग करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता देश की सरकार चुनती है, इसलिए जितना अधिक मतदान होगा, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था उतना ही मजबूत होगा।
अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कुसम्हा गांव की मां गायत्री देवी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रैली निकाली। पंचायत भवन से शुरू हुई रैली बेलहिया टोला समेत ग्राम सभा के टोलों में भ्रमण कर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मनीषा देवी, शशिकला सिंह, ममता सिंह, रेनू त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की तरफ से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। स्कूल के प्रबंधक ज्ञानेश्वर सैनी ने कहा कि मन चाही सरकार चुनने के लिए समाज के सभी लोगों को मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान देश के लोगों का संवैधानिक अधिकार है। इसके बाद कप्तानगंज एसओ सुधीर कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान प्रधानाचार्य आशुतोष सैनी, रवि प्रताप, अतुल प्रताप, बिंदेश्वरी चौधरी, राम गोपाल सैनी, कृष्णा पटेल, बाबूराम निषाद, वीरेंद्र सिंह, सुमन देवी, रीमा राव, प्रियंवदा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed