फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Everyday people did a lot of shopping

Kushinagar News: रमजान आज से, रोजदारों ने खूब की खरीदारी

Thu, 23 Mar 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Everyday people did a lot of shopping
मेहदीया में रमजान की इबादत के लिए सजी मस्जिद।संवाद
तरावीह की नमाज अदा करने और मजलूमों को जकात देने से हासिल होती है अल्लाह की नेमत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। रमजान पाक का महीना बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। बुधवार को दिनभर इसकी तैयारी चलती रही। रोज रखने वालों ने दिनभर बाजार में खरीदारी की। इस महीने में रोजा रखने, झूठ-फरेब से परहेज करने, कुरान की तिलावत के साथ तरावीह का नमाज अदा करने और मजलूमों को जकात देने से अल्लाह की नेमत हासिल होती है।
धर्म गुरुओं का कहना है कि इस्लाम धर्म की कई मजहबी किताबें इसी महीने में नाजिल (अवतरित) हुई थीं। शाही जामा मस्जिद तुलसीनगर के मौलाना कारी जिकरुल्लाह ने बताया कि इस महीने को तीन असरों में तकसीम किया जाता है। दस दिन का पहला आसरा रहमत का, दूसरा आसरा बरकत का और तीसरा आसरा मगफिरत का होता है। इन तीस दिनों में मुस्लिम समुदाय के लोग झूठ-फरेब से तौबा कर रोजा रखते हैं और कुरान की तिलावत के साथ रोजाना तरावीह की नमाज अदा करते हैं।
विज्ञापन

मौलाना इकबाल अहमद अमजदी का कहना है कि इस्लामिक मान्यता के अनुसार इस्लाम की मजहबी किताबें क़ुरान, इंजील, जबूर और इब्राहिम के शहीफे इसी महीने में नाजिल हुईं थीं। मान्यता है कि इन धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना आवाम को अल्लाह के करीब ले जाने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा दारुल ईशायत तमकुहीरोड के मौलाना शब्बीर अली शम्सी ने बताया कि रमजान का पाक महीना मुसलमानों के लिए अफजल का महीना होता है। त्योहार की तैयारियों में जुटे सफदर हुसैन खान, अशरफ़ अली, फैयाज अहमद, जाकिर हुसैन, मुश्ताक अहमद, सिकंदर अली, मोहम्मद मिकाइल, रेयाज हाशमी, इमरान अजमेरी आदि भी रमजान को नेकी व बरकत का महीना मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed