फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ensure development works are completed on schedule.

Kushinagar News: निर्धारित समय पर पूरा कराएं विकास कार्य

Fri, 31 Jul 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ensure development works are completed on schedule.
कप्तानगंज। ब्लॉक कार्यालय का शुक्रवार को जॉइंट डिप्टी कमिश्नर (जेडीसी) ने निरीक्षण किया। कार्यालय सभागार में ग्राम सचिवों के साथ बैठक की। विकास कार्यों को निर्धारित समय के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कप्तानगंज ब्लॉक कार्यालय पहुंचे जॉइंट डिप्टी कमिश्नर (जेडीसी) प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद ब्लॉक सभागार में ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति, पंचायतों में संचालित योजनाओं और विभागीय अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराएं। शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ अमरनाथ पांडेय, एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अमित भार्गव, जेई संतोष कुमार राय, सचिव सत्येंद्र सिंह, संतोष गुप्ता, मुन्नालाल विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, कन्हैया मौर्य, हृदय नारायण, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed