फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ensefelitice

तीन को इंसेफेलाइटिस और 25 बच्चों को बुखार

Sun, 19 Sep 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
ensefelitice
एक बच्चे का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन

गांव में गंदगी का अंबार, नहीं होता है यहां एंटी लार्वा का छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। क्षेत्र के बांसगांव के खैरवा टोला में तीन बच्चे इंसेफेलाइटिस से पीड़ित हैं। इनमें से एक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 25 अन्य बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। शनिवार को सूचना मिलने पर दुदही सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य टीम लेकर गांव में पहुंचे और बीमार बच्चों का इलाज किया।
दुदही क्षेत्र के बांसगांव खैरवा टोला में बुखार का प्रभाव बना हुआ है। बुखार पीड़ित तीन बच्चों में इंसेफेलाइटिस होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक इस गांव के शारदा यादव पुत्र सत्तन को पहले से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को सुबह हालत बिगड़ गई तो परिजन दुदही सीएचसी ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने इंसेफेलाइटिस होना बताया। शारदा का वहां इलाज चल रहा है। गांव के लोगों के अनुसार, कुछ समय पहले गांव के पंकज (12) और सपना पुत्री बहादुर (14) को इंसेफेलाइटिस हुआ था। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहने के इन्हें घर भेज दिया गया है। हालांकि अभी भी वहां से उपचार चल रहा है। इनके अलावा गांव की गुड़िया (45), ज्योतिया (65), सर्वेंद्र (18), मोतीलाल (70), बटकी (60), बृजेश (20), गुड्डन (17), लीलावती (65), प्रभु (30), आनंद (25), सुगंती (60), दीपक (20), खुशी (8), अमन (8), अवनीश (2), नेहा (20), सलमान (5), हसीना (6), प्रवीण (20), राजनंदनी (2), रामप्रवेश (30) समेत 25 लोग बुखार से पीड़ित हैं। शनिवार को दुदही सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय स्वास्थ्य टीम लेकर पहुंचे और बीमार लोगों का उपचार किया।
विज्ञापन

गांव में है गंदगी का अंबार
दुदही। गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां चोक हैं। इनमें कूड़ा भरा है। गांव के व्यास प्रजापति, जितेंद्र शर्मा, प्रभु भारती, मोतीलाल, सागर प्रेमी आदि ने बताया कि गांव में सफाई नहीं हो रही है। इससे गंदगी का अंबार है। नालियों का निर्माण नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके चलते हैंडपंप के पास पानी जमा है और बदबू दे रहा है। लोगों का कहना है कि गांव में गंदगी के चलते वे लोग संक्रमण और अधिक फैलने के डर से भयभीत हैं। यहां एंटी लार्वा का छिड़काव भी नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed