फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   English liquor kept in Tamkuhiraj government school headmaster suspended

Kushinagar: पाठशाला को बना दिया मधुशाला, सरकारी स्कूल में रखी थी 52 पेटी अंग्रेजी शराब, प्रधानाध्यापक निलंबित

Wed, 19 Oct 2022 09:13 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना
संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 19 Oct 2022 09:13 PM IST
सार

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। उधर इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने देर रात महिला प्रधानाध्यापक को थाने में रोके रखा।

विज्ञापन
English liquor kept in Tamkuhiraj government school headmaster suspended
स्कूल में रखी अंग्रेजी शराब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तमकुहीराज थानाक्षेत्र स्थित संविलियन विद्यालय मोहन बसडिला मुकुन्दपुर के अतिरिक्त कक्ष में अवैध ढंग से शराब रखी गई थी। पाठशाला को मधुशाला बनाए जाने से नाराज लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी। बुधवार को सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने 52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।

विज्ञापन


स्कूल में अवैध ढंग से शराब रखे जाने को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। इस मामले में बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। उधर इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने देर रात महिला प्रधानाध्यापक को थाने में रोके रखा। प्रधानाध्यापक को हिरासत में लिए जाने की सूचना पाकर शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


बुधवार को तमकुहीराज थानाक्षेत्र के संविलियन विद्यालय परिसर में बच्चे मध्याह्न अवकाश के दौरान खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे विद्यालय के बंद रहने वाले अतिरिक्त कक्ष की तरफ गए। बच्चों ने ताकझाक की तो वहां कमरे में गत्तों को देखकर हल्ला मचा दिया। कुछ बच्चों ने इसके बारे में अध्यापकों से जानकारी चाही, तो बात गांव में फैल गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद आबकारी टीम के साथ तरयासुजान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ताला खुलवाकर कमरे की तलाशी ली तो वहां 52 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। अधिक मात्रा में स्कूल से अंग्रेजी शराब बरामद होने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और आबकारी टीम ने शराब बरामद करके मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में देर शाम शराब की बोतलों का बार कोड स्कैन कर लिया गया था, लेकिन दुकानदार या उनके कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने नहीं बुलाया गया। 

इस संबंध में सेवरही बीईओ अमित सिंह ने बताया कि स्कूल कक्ष में शराब रखा जाना निंदनीय है। जांच कराई जा रही है। विभागीय संलिप्ततता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में स्कूल की प्रधानाध्यापक जाहिदा बानो ने बताया कि विद्यालय में कुछ निर्माण कार्य हुआ था। सामान रखने के लिए कक्ष का प्रयोग हो रहा था, जिसकी चाबी ग्राम प्रधान के पास रहती है। वहीं ग्राम प्रधान ओमप्रकाश राय का कहना है कि पांच- छह माह पूर्व स्कूल में काम कराने के लिए चाबी ली थी। वर्तमान में चाबी अपने पास रखने का कोई औचित्य नहीं है।

इस संबंध में तमकुहीराज के एसएचओ अश्वनी कुमार राय ने बताया कि पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। आबकारी इंस्पेक्टर अमरनाथ कश्यप ने बताया कि स्कूल के कक्षा एक में रखी 52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। इसके बारकोड की जांच कराकर शराब की सप्लाई देने वाली दुकान के बारे में जानकारी दी जाएगी।


सेवरही क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहन बसडिला के एक कमरे में अंग्रेजी शराब की 52 पेटी बरामद होने की जानकारी मिली है। प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। यह गांव बिहार सीमा से लगा हुआ है।
- डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बीएसए, कुशीनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed