फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encroachments removed from the farm track and other government land.

Kushinagar News: चकरोड समेत अन्य सरकारी जमीन से हटा अतिक्रमण

Thu, 28 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachments removed from the farm track and other government land.
जौरा बाजार/खड्डा। माधोपुर गांव में बुधवार को राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को खाली कराया। इस दौरान गांव में तनाव का माहौल रहा। प्रशासन ने चेताया कि दूबारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हुआ तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार संदीप कुमार यादव ने बताया कि डीएम के आदेश पर राजस्व टीम लगाकर माधोपुर गांव में खलिहान,चकरोड समेत अन्य सरकारी भूमि की पैमाइश कर उस पर हुए अतिक्रमण को हटवाया गया है। उन्होंने चेताया कि अतिक्रमण मुक्त हुए गांव की सरकारी जमीन पर दूबारा किसी भी तरह का अतिक्रमण हुआ तो संबोधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कानूनगो संजय राय, नंदलाल पाठक, अंकिता सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार, हरिओम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह खड्डा तहसील के मठिया बुजुर्ग गांव में कब्जा हटाकर चकरोड को खाली कराया गया। राजस्व विभाग की मौजूदगी में लेखपाल बृजनारायण सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव ने ट्रैक्टर से जुताई कराकर रास्ते को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की मौजूदगी रही। प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक रास्तों और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed