फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encroachment removed from the puddle

पोखरे से अतिक्रमण हटवाया

Sun, 03 Oct 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the puddle
पोखरे से हटवाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन

प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए महिला पोखरे में कूदी
अतिक्रमण हटाने के बाद पुलिस ने पोखरे में डलवाई मछलियां
शांति व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव मंगुरीपट्टी में पोखरे से तहसील प्रशासन ने रविवार को पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवा दिया और पट्टाधारक को कब्जा दिलाया। इसके बाद पोखरे में मछलियां छोड़ी गईं। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स लगाई गई है। अतिक्रमण हटते देख एक महिला पोखरे में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला।

गांव के एक पोखरी का पट्टा उसी गांव के राकेश कुमार के नाम से तहसील प्रशासन ने कर दिया था। उनका आरोप था कि एक व्यक्ति जबरन पोखरी में मछली पालन करने लगा। इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उच्च न्यायालय में रिट दाखिल किया। उच्च न्यायालय ने तहसीलदार तमकुहीराज को पट्टाधारक को कब्जा दिलाने का आदेश दिया। तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता राजस्व टीम सहित चौकी इंचार्ज समउर के साथ रविवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने पट्टाधारक राजेश कुमार से मछली का बीज डलवाया। इस दौरान राजस्व व पुलिस टीम को काफी विरोध का सामना करना पड़ा। शांति व्यवस्था बनी रहे, इसलिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed