फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encephalitis can be removed from cleanliness

स्वच्छता से ही इंसेफेलाइटिस को दूर भगाया जा सकता है

Wed, 17 May 2017 11:55 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 17 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Encephalitis can be removed from cleanliness
स्वच्छता से ही इंसेफेलाइटिस को दूर भगाया जा सकता है - फोटो : अमर उजाला

पडरौना। इंसेफलाइटिस से बचाव के लिए बुधवार को जिले भर में जागरूकता रैली निकाली गई। पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर से निकली रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली निकाल रहे बच्चों व अध्यापकों ने लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए अपने आसपास सफाई रखने, मच्छरों से बचने एवं स्वच्छ पेयजल के उपयोग की सलाह दी। इस मौके पर इंसेफेलाइटिस पर आधारित निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। रैली को संबोधित करते हुए डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि इंसेफेलाटिस जानलेेवा बीमारी है। इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को अपने घरों व आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। स्वच्छता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है। उन्होंने मच्छर, सूअर, गंदा पानी आदि से दूर रहने का सुझाव दिया।

विज्ञापन

इस रैली में हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज, रीयल पैराडाइज एकेडमी, स्टेफन एकेडमी, सिटी मांटेसरी स्कूल के अलावा कई परिषदीय विद्यालयों के बच्चे शामिल थे। हाथ धुलेंगे साबुन से रोग मिटाएंगे जीवन से तथा स्वच्छता अपनाओ-इंसेफलाइटिस दूर भगाओ आदि स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर निकली बच्चों की यह रैली नगर के तिलक चौक, गुदरीबाजार, धर्मशाला रोड, नौका टोला, रामकोला रोड होते हुए सुभाष चौक पहुची और फिर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर इंसेफेलाइटिस के कारण व निवारण विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

विज्ञापन

पडरौना ब्लॉक प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल बहोरापुर से जागरूकता रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक मुहम्मद तारिक, दीपा कुमारी, शबनम खातून, सुमन जायसवाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed