फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Employees of financed junior schools can be transferred

वित्तपोषित जूनियर विद्यालयों के कर्मचारियों का हो सकेगा स्थानांतरण

Thu, 03 Nov 2022 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Employees of financed junior schools can be transferred
वित्तपोषित जूनियर विद्यालयों के कर्मचारियों का हो सकेगा स्थानांतरण
विज्ञापन

जिले के 55 वित्तपोषित जूनियर स्कूलों में कार्यरत हैं करीब 1500 शिक्षक और कर्मचारी
पडरौना। जिले के वित्तपोषित जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षक और अन्य शैक्षणिक कर्मचारी जिले में या जिले से बाहर स्थानांतरित हो सकेंगे। इसके लिए शिक्षक व कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे थे। इससे करीब 1500 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
कुशीनगर में 55 वित्तपोषित जूनियर विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें करीब 1500 शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी तैनात हैं। इन विद्यालयों में कई कर्मचारी ऐसे हैं जो दूसरे जिले के हैं। कई कर्मचारी अपने घर से बहुत दूर स्थित विद्यालय में तैनात हैं। ये कर्मचारी लंबे समय से अंतरजनपदीय अथवा गृह जनपद के विद्यालय में स्थानांतरित करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर वित्तपोषित जूनियर स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और अन्य कर्मचारियों के स्थानांतरण की अनुमति मिल गई है। इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने गणेश कुमार ने प्रदेश के सभी बीएसए को पत्र जारी कर अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारियों के स्थानांतरण की सूचना निर्धारित प्रारूप पर मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि वित्तपोषित जूनियर विद्यालयों में तैनात शैक्षिक कर्मचारियों और शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए शासन की तरफ से निर्देश मिला है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों की तरफ से मांगी गई सूचना एकत्र कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed