फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Employees learned how to open ballot boxes

कर्मियों ने सीखा मतपेटी खोलने का तरीका

Tue, 21 Nov 2017 11:49 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 21 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Employees learned how to open ballot boxes
प्रशिक्षण लेतीं महिला कर्मचारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
 पडरौना।  निकाय चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें कर्मचारियों को मतपेटी खोलने व सील करने तथा अभिलेखों को भरने आदि की जानकारी दी गई। नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण में पहले दिन नौ मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले मतदान कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए पीठासीन अधिकारी, प्रथम द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण सुबह दस बजे से शुरू हुआ। दोपहर बारह बजे तक चले इस प्रशिक्षण में मतदानकार्मिकों को पोलिंग बूथों पर ड्यूूटी के संबंध में जानकारी दी गई। दूसरे चरण का प्रशिक्षण दोपहर दो से शाम चार बजे तक चला। इसमें मतपेटिका के रख-रखाव, पोलिंग और वोटिंग से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही विपरीत परिस्थतियों से निपटने, पोलिंग बूथों पर सावधानी बरतने आदि से भी अवगत कराया गया। 
विज्ञापन


सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया कि प्रशिक्षण में नौ मतदानकार्मिक अनुपस्थित रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ संबंधित विभाग को पत्र जारी किया और आगे से इसकी पुनरावृति न हो, इसकी हिदायत भी दी। अन्यथा की दशा में अनुपस्थित रहने वाले मतदानकार्मिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी। इस प्रशिक्षण के दौरान बीएसए हेमंत राव, डीडीओ चंद्रशेखर समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे। दूसरे चरण के दूसरे दिन का प्रशिक्षण बुधवार को इसी स्थान पर दो चरणों में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed