फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   employees isolate from work

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 22 Aug 2019 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
employees isolate from work
कलेक्टेट में धरना पर बैठे उप्र मिनिस्टीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के लोग । - फोटो : KUSHINAGAR
कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

सीएम को संबोधित 24 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा
पडरौना। नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली समेत 24 मांगें पूरी करने के लिए उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूर्ण करने के लिए कई बार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में शासन की तरफ से काई सकारात्मक पहल नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने चेताया कि यदि कर्मचारियों की मांगें शीघ्र पूरी नही हुईं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कलेक्ट्रेट का नाम जिला कार्यालय के स्थान पर मिनी जनपद सचिवालय करने, कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, लिपिकीय संवर्ग सेवा नियमावली-2014 द्वारा प्रख्यापित पदोन्नति की प्रक्रिया वर्ग सेवा नियमावली 2011 के अनुसार प्रोन्नति करने समेत 24 सूत्री मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अशोक कुमार पाठक, राजकुमार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, विनोद पासवान, बृजेश पाठक, राहुल चतुर्वेदी, राकेश कुमार, गौमत, गोपालनाथ तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, आशीष दूबे, अशोक श्रीवास्तव, बृजेश गौतम, इश्तयाक अहमद, नर्वदा सिंह, संतोष कुमार, अमानत हुसैन, अशोक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed