फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   employee strike in suppor of bdo

बीडीओ के समर्थन में विकास विभाग के कर्मचारियों ने की हड़ताल 

Thu, 05 Apr 2018 11:28 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Thu, 05 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
employee strike in suppor of bdo
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
पडरौना।    आजमगढ़ के एडीएम के खिलाफ जिले के विकास कर्मचारी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। पीडीएस एसोसिएशन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल में ब्लॉक कर्मचारी पहले दिन कलमबद्ध हड़ताल कर विरोध जताया। इस दौरान ब्लॉक में होने वाले कार्य प्रभावित हुए। विशुनपुरा, दुदही, कप्तानगंज व मोतीचक समेत लगभग सभी ब्लॉकों के विकास कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए।              
विज्ञापन

जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार समन्वय समिति के आह्वान पर ब्लॉक विशुनपुरा में पंचायत सचिव तथा ग्राम विकास अधिकारियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने भी समर्थन देकर कार्य बहिष्कार किया। आंदोलन कर रहे लोगों ने कहा कि आजमगढ़ के एडीएम ने बीडीओ के साथ गलत किया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारियों ने कहा कि जब तक एडीएम पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान समरजीत सिंह, मिथिलेश मल्ल, मनोज कुमार, सुबाष प्रसाद, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, बृजेश त्रिपाठी, दुर्गेश शुक्ल, रामकिशोर राय, चंद्र भूषण मिश्र, कंप्यूटर ऑपरेटर सुबाष प्रसाद आदि शामिल रहे। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार मनरेगा तकनीकी सहायक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बृहस्पतिवार को ब्लॉक के कर्मचारियों ने कलमबद्ध हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रमोद शर्मा, अखिलेश सिंह, पंकज पांडेय, दिनेश मिश्र, गणेश पांडेय, जयप्रकाश, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार बीडीओ रामचंद्र कुशवाहा और ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येंद्र सिंह की अगुवाई में ब्लॉक कर्मियों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर अरविंद सिंह, राधेश्याम जायसवाल, अरविंद प्रताप सिंह, शैलेंद्र मल्ल, उपेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, राजेश यादव, ऋषिकेश प्रजापति, नवनीत भारती, नीलम सिंह आदि मौजूद रहे। मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मोतीचक ब्लॉक के कर्मचारियों ने नारेबाजी कर कालीपट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान संजय कुमार, विशुन दयाल, घनश्याम गुप्ता, अतीत अहमद, पवन तिवारी, गीता पांडेय, अनिल त्रिपाठी, मुलायम सिंह यादव, यतींद्र कुमार मल्ल, अनिरुद्ध  गौतम आदि मौजूद रहे।   प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के आह्वान पर पीडीएस एसोसिएशन से जुड़े अफसरों और विकास विभाग के कर्मचारियों का दो दिवसीय हड़ताल बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। पदाधिकारियों का कहना है कि आजमगढ़ के आरोपी एडीएम पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह मुद्दा विकास विभाग के अफसरों के सम्मान से जुड़ा है। हड़ताल के चलते विकास विभाग के सभी कार्य बाधित हुए। 
विज्ञापन

पीडीएस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और विशुनपुरा के बीडीओ रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में सभी अधिकारी, कर्मचारी बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार करते हुए विकास भवन के मुख्य गेट पर बैठ गए। समर्थन में संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। रघुनाथ सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के एडीएम ने वहां के बीडीओ संतोष कुमार के साथ जो कृत्य किया है, वह निंदनीय है। संगठन इस मामले में कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव को भी पत्र दे चुका है। लेकिन प्रशासन जानबूझकर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है। हड़ताल पर बैठे अधिकारियों का कहना था कि आरोपी एडीएम को तत्काल निलंबित करते हुए विधिक कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान पीडी शेषनाथ चौहान, प्रेमप्रकाश तिवारी, कार्तिकेय मिश्र, अनिल सिंह, अरुण यादव, मोहन वर्मा, अमित शुक्ला, विनोद दूबे, प्रभुनंदन उपाध्याय, चित्रा मिश्रा आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed