फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   elegile mines at gandak

गंडक व बांसी नदी के किनारे चल रहा अवैध खनन

Fri, 08 Jun 2018 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Fri, 08 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
elegile mines at gandak
छोटी गंडक नदी से किया जा रहा अवैध बालू खनन। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। एनजीटी के निर्देश और प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद जिले में अवैध बालू खनन का धंधा बदस्तूर जारी है। अधिकारी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई का दावा तो करते हैं, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग पा रहा है। वैसे जिले में पांच स्थानों पर बालू खनन का पट्टा दिया गया है, लेकिन इनमें से सिर्फ एक स्थान पर खनन हो रहा है जबकि अवैध खनन दो दर्जन से अधिक स्थानों पर हो रहा है।    जिले में बड़ी गंडक, छोटी गंडक व बांसी नदी के किनारे खुलेाम बालू खनन हो रहा है। तीन साल पहले एनजीटी ने पर्यावरण सुरक्षा का हवाला देते हुए खनन को प्रतिबंधित कर दिया था। पिछले साल कुछ शर्तों के साथ खनन का आदेश दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने दिसंबर में विरवट कोन्हवलिया समेत 26 जगहों पर बालू खनन के लिए पट्टा देने का प्रयास किया, लेकिन केवल पांच जगह ही पट्टा हो पाया। इनमें से तीन पट्टा बड़ी गंडक नदी के किनारे विरवट कोन्हवलिया में हुआ है, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते यहां खनन नहीं हो रहा है। विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में यहां पिछले 125 दिन से पट्टा निरस्त करने की मांग पर आंदोलन चल रहा है।  
विज्ञापन

अधिकारियों के माने तो अवैध बालू खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई होती है। कप्तानगंज के एसडीएम प्रमोद कुमार व खड्डा एसडीएम अरविंद कुमार ने एक महीने में 20 से अधिक जगहों पर अवैध बालू खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए छापेमारी कर चुके हैं। तमकुहीराज के एसडीएम त्रिभुवन ने भी गंडक नदी के किनारे छापेमारी की थी। इससे पहले कप्तानगंज और हाटा में एसडीएम रहते हुए भी वे लगातार छापेमारी करते रहे थे। हालांकि इतना सब कुछ होने के बाद भी अवैध खनन का रुक नहीं रहा है। यह कार्य रुक नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed