फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Electricity bill outstanding of 7.58 crores

परिषदीय विद्यालयों पर 27.58 करोड़ का विद्युत बिल बकाया

Sun, 17 Jan 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill outstanding of 7.58 crores
परिषदीय विद्यालयों पर 27.58 करोड़ का विद्युत बिल बकाया
विज्ञापन

पडरौना। जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों पर विद्युत निगम का 27 करोड़ 58 लाख रुपये बिल बकाया है। भुगतान के लिए विद्युत निगम की तरफ से कई बार बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। अब निगम ने स्कूलों की बिजली काटने की चेतावनी दी है।

जिले में 824 जूनियर व 2179 प्राथमिक समेत कुल 3003 परिषदीय विद्यालय हैं। प्राथमिक विद्यालयों का जूनियर विद्यालयों में संविलयन होने के बाद जिले में विद्यालयों की संख्या 2464 हो गई। इनमें से 1764 परिषदीय विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन है। शेष विद्यालयों में बिजली पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। एक्सईएन सुनील चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बीते मार्च तक परिषदीय विद्यालयों में 23 करोड़ 75 लाख रुपये विद्युत बिल बकाया था। इसके भुगतान के लिए कई बार विभाग को पत्र लिखा गया, लेकिन भुगतान की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। नवंबर तक तीन करोड़ 83 लाख रुपये बकाया विद्युत बिल और बढ़ गया। पुराना और नया बकाया विद्युत बिल जोड़कर नवंबर तक 27 करोड 58 लाख रुपये बकाया हो गया है। उन्होंने चेताया कि यदि परिषदीय विद्यालयों का बकाया विद्युत बिल शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बीएसए विमलेश कुमार ने बताया है कि परिषदीय विद्यालयों में बकाया बिल भुगतान के लिए जरूरी कार्रवाई के लिए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed