फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   election duty news

Kushinagar News: पर्याप्त इंतजाम न होने से परिवहन निगम को हर दिन लग रही एक लाख की चपत

Wed, 03 May 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
election duty news
मतदान पार्टियों सहित रिजर्व में लगे कार्मिकों का बूथ आवंटन की प्रक्रिया (तृतीय रेंडमाइजेशन) में
पडरौना। परिवहन निगम की ईटीएम पर साइबर अटैक के बाद बसों का संचालन कम हो गया है। बस परिचालकों के नहीं आने से परिवहन निगम की 25 से 30 बसें हर दिन खड़ी हो जा रही हैं। ज्यादातर परिचालक छुट्टी लेकर चले गए हैं। ऐसे में कुछ बसों पर निगम के बाबुओं को लगाकर मैनुअल टिकट कटवाया जा रहा है। पर्याप्त बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों की संख्या घट गई है। इस अव्यवस्था के चलते परिवहन निगम को पडरौना डिपो से प्रतिदिन करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में पहले मैनुअल टिकट कटता था। इसमें परिचालक एक रूट पर जितने स्थान पड़ते थे, वहां का टिकट लेकर चलते थे। बस शुरू होने से पहले वे टिकट काटना शुरू कर देते थे। इसमें उन्हें यात्रा स्थल और किराया लिखना पड़ता था। वर्ष 2015 से व्यवस्था हाईटेक हुई तो ईटीएम टिकट की व्यवस्था शुरू कर दी गई। करीब एक वर्ष पहले इस टिकट ईटीएम को और हाईटेक कर इसमें चिप और सॉफ्टवेयर लगा दिया गया, जो इंटरनेट के जरिये चलना शुरू हो गया। इससे नाम टाइप करते ही ऑटोमेटिक टिकट निकल जाता है।
विज्ञापन

25 अप्रैल को ईटीएम के सॉफ्टेवर पर साइबर हमला हो गया। इससे पूरे प्रदेश की ईटीएम ने काम करना बंद कर दिया। बसों के पहिया ने थमें और यात्रियों को परेशानी न हो। इसके लिए आनन-फानन में पुरानी व्यवस्था शुरू करते हुए मैनुअल टिकट काटने की व्यवस्था शुरू कर दी गई, लेकिन मैनुअल टिकट बनाने में परिचालकों को परेशानी हो रही है। क्योंकि इसमें समय लग रहा है। इस वजह से सभी बसें उसी दिन से आधा से एक घंटा विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
बिना परिचालक के ही चल रही हैं निगम की कई बसें
पडरौना बस डिपो की मंगलवार को पड़ताल करने पर पता चला कि ईटीएम पर साइबर अटैक होने के बाद कई परिचालक काम पर नहीं आए थे। इस वजह से निगम की कई बसें बिना परिचालक के ही चल रही हैं। निगम के कर्मचारियों ने बताया कि गोरखपुर डिपो से पडरौना आने वाली करीब पांच से सात बसें और पडरौना डिपो से गोरखपुर तक जाने वाली दो से तीन बसें बिना परिचालक के ही चल रही हैं। बस स्टेशन पर निगम के लिपिक यात्रियों का टिकट बुक कर देते हैं। इसके बाद बस चालक उस बस को नॉन स्टॉप गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। वापसी के दौरान गोरखपुर डिपो के कर्मचारी सवारी बुक कर बस पडरौना के लिए भेज देते हैं। इससे गोरखपुर जाने वाली सभी बसें आधा से एक घंटा देर से चलीं।
00000000
मांगलिक कार्य और इलाज कराने जाने वालों को हो रही परेशानी
लगन का समय चल रहा है। ऐसे में अधिकतर यात्रियों को किसी न किसी रिश्तेदार के घर जाना है। इसके अलावा कुछ लोग गोरखपुर प्राइवेट, मेडिकल कॉलेज अथवा एम्स में इलाज कराने जाते हैं। बसों का संचालन विलंब से होने की वजह से इन यात्रियों को परेशानी हो रही है। कारण परिचालक टिकट ही नहीं पाए तो बस चले कैसे। इससे यात्रियों में आक्रोश दिखा।
00000
एक से दो दिन में हालात सुधरने की उम्मीद पडरौना डिपो के कर्मचारियों की मानें तो ईटीएम पर सॉफ्टवेयर अपडेट करने का कार्य तेजी से चल रहा है। बुधवार की भोर में करीब दो बजे से इसकी टेस्टिंग होनी है। यदि अपडेशन सही हो गया तो एक दो दिन में हालात सुधर जाएंगे।
0000000
मैनुअल टिकट काटने में सबसे अधिक परेशानी यह है कि बस स्टॉप से सौ मीटर के भीतर सभी यात्रियों का टिकट बनाने के साथ अन्य प्रपत्र भरना होता है। यदि बिना टिकट बनाए बस आगे बढ़ी और निगम के अधिकारी पकड़ लिए तो जुर्माना वसूलते हैं। यदि बस को रोककर टिकट बनाएं तो यात्री हंगामा करते हैं।
-इंद्र प्रसाद पाठक, परिचालक।
0000000
बस के परिचालकों के नहीं आने से परेशानी बढ़ी है। बस स्टेशन पर ही यात्रियों का टिकट बनाकर बिना परिचालक के ही बसों को रवाना करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि कोई यात्री रास्ते में बस रोके तो नहीं रुकेगी।
-राजकुमार, लिपिक।
00000000
गोरखपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। करीब 40 मिनट से बस में बैठा हैं। यात्रियों का टिकट बन रहा है। बस के संचालन विलंब में होने से गंतव्य तक पहुंचने में भी देर होगी। मजबूरी में यात्रा करनी पड़ रही है।
-रामसूरत पांडेय, पटेरहा।
00000000
गोरखपुर एक कार्यालय में दस बजे पहुंचना है। करीब नौ बजे से ही बस में बैठा हूं, यहीं पौने दस बज गया है। अभी तक बस नहीं चली है।
-राशिद अली, पडरौना
000000000
ईटीएम पर साइबर अटैक होने से बस संचालन में थोड़ी परेशानी आई है। मैनुअल टिकट काटने के डर से परिचालक काम पर नहीं आ रहे हैं। ईटीएम को ठीक करने के लिए सॉफ्टवेयर पर कार्य चल रहा है। शीघ्र ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

-बिंदू प्रसाद, एआरएम, पडरौना डिपो।
00000000
पडरौना डिपो से निगम से 22 और अनुबंधित की 21 समेत कुल 43 बसों का संचालन होता है, लेकिन साइबर अटैक होने के बाद बसों का संचालन बेहद कम हो गया है। इस वजह से पडरौना डिपो की आय काफी प्रभावित हुई है।
------
बीते सात दिनों में पडरौना डिपो की आय
25 अप्रैल को 11 बसों से दो लाख 83 हजार
26 अप्रैल को 18 बसों से तीन लाख 56 हजार
27 अप्रैल को 22 बसों से पांच लाख 68 हजार
28 अप्रैल को 13 बसों से तीन लाख 46 हजार
29 अप्रैल को 12 बसों से दो लाख 78 हजार
30 अप्रैल को 17 बसों से तीन लाख 45 हजार
एक मई को 11 बसों से दो लाख 27 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed