फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elected district president Om Prakash

ओमप्रकाश जिलाध्यक्ष चुने गए

Fri, 29 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 29 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
कसया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में गहमागहमी के बीच निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। शुक्रवार को सुबह दस बजे से माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए जिले से शिक्षकों की भीड़ कुशीनगर बुद्ध इंटर कॉलेज में लगना शुरू हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान सर्वसम्मति से जनता इंटर कॉलेज रामकोला के शिक्षक ओमप्रकाश सिंह को जिलाध्यक्ष और बुद्ध इंटर कॉलेज के उमेश उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शिक्षक अनिल दुबे को जिलामंत्री और राजेश मणि को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसके अलावा अवधेश पांडेय, सुनील मिश्र, मारकंडेय दुबे, रमायन सिंह और धर्मेंद्र त्रिपाठी को भी संघ के पदाधिकारी के रूप में चुना गया।


इसके अलावा संयुक्त मंत्री के लिए गजेंद्र प्रताप सिंह, श्रीकांत कुशवाहा, यशवंत भारती, बृजभूषण सिंह और राजेंद्र प्रसाद निर्वाचित हुए।

संघ की कार्यकारिणी सदस्य के लिए गोविंद प्रसाद वर्मा, जगजीवन मिश्र, लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, केपी यादव निर्वाचित हुए। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष मुक्तिनाथ तिवारी, पूर्व जिला मंत्री श्यामसुंदर सिंह, प्रधानाचार्य सुबाष यादव, सुमेश्वर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed