फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   elder sister left at railway station

बालिका को पनियहवा स्टेशन पर छोड़ गई बड़ी बहन

Tue, 13 Aug 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
elder sister left at railway station
जालंधर की रहने वाली बालिका को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया। - फोटो : KUSHINAGAR
बालिका को पनियहवा स्टेशन पर छोड़ गई बड़ी बहन
विज्ञापन

जालंधर सिटी पंजाब का पता बता रही लड़की
जीआरपी ने चाइल्ड लाइन को सौंपा, परिजनों से संपर्क की कोशिश
खड्डा(कुशीनगर)। पनियहवा रेलवे स्टेशन पर बालिका भटकती मिली। जीआरपी ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। 12 वर्षीय बालिका ने अपना पता जालंधर (पंजाब) बताया। उसने यह भी बताया कि बड़ी बहन व बिहार का युवक उसे लेकर आए हैं। बहन स्टेशन पर अकेली छोड़कर उस युवक के साथ बिहार चली गई।
सोमवार की शाम को पनियहवा स्टेशन पर रो रही बालिका पर जीआरपी के जवान संजय कुमार, धर्मेश्वर वर्मा, राजेश यादव की नजर पड़ी। वे उसे अपने साथ ले आए। रात होने के चलते उसे हनुमानगंज थाने में महिला पुलिस की सुरक्षा में भेज दिया। बालिका ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन व बिहार का युवक जालंधर से ही उसे साथ लेकर चले हैं। उसे पनियहवा स्टेशन पर 20 रुपये देकर बहाना बनाकर उतार दिया और बिहार की तरफ चले गए। पूछताछ में वह अपना नाम रजनी (12), पिता का नाम उपेंद्र और माता का नाम मालती देवी बता रही है। पता जालंधर सिटी पंजाब बता रही है। कोई मोबाइल नंबर या अन्य जानकारी नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को बालिका को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लावारिस हाल में मिली बालिका को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। चाइल्ड लाइन जालंधर उसके परिजनों से संपर्क करने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed