{"_id":"613109558ebc3ec7722abe7b","slug":"eight-injured-including-six-women-in-the-fight-kushinagar-news-gkp4077145195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
मारपीट में छह महिला समेत आठ घायल
रामकोला थाना क्षेत्र के लाला छपरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। रामकोला क्षेत्र के लाला छपरा गांव में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें और छह महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामकोला थानाक्षेत्र के ग्रामसभा लाला छपरा खास में जमीन के विवाद को लेकर हरिलाल जायसवाल और नथुनी जायसवाल के बीच मारपीट हुई। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत भी हुई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गया। इस मारपीट में एक पक्ष के राजलक्ष्मी (21), फूलपति (55), विंद्रावती (24), जानकी (33), किरन देवी (28) घायल हो गईं, जिसमें किरन देवी गर्भवती हैं। जबकि दूसरे पक्ष के सोनू, कृष्णचंद और प्रभावती देवी चोटिल हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में रामकोला एसओ डीके सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस से की कार्रवाई की मांग
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सेमरा टोला बेलवा गांव निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान पर मारपीट का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। राजवती देवी की तरफ से पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि गांव के प्रधान सार्वजनिक रास्ते का इंटरलॉकिंग करने के लिए खड़ंजा कार्य करा रहे हैं। वे बीच मार्ग से दोनों तरफ बराबर न लेकर मेरे जमीन की तरफ अधिक बढ़ा दिए हैं। इसका विरोध करने पर वे मुझे अपशब्द बोलने के साथ ही मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया एसओ मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हल्का सिपाही को भेज कर मामले की जांच के लिए निर्देश दिया गया है। संवाद