फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eid celebrated in a pleasant atmosphere, hugged each other

खुशनुमा माहौल में मनाई गई ईद, एक-दूसरे से मिले गले

Tue, 03 May 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Eid celebrated in a pleasant atmosphere, hugged each other
तमकुही क्षेत्र के करमैनी गांव के ईदगाह में ईद पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
खुशनुमा माहौल में मनाई गई ईद, एक-दूसरे से मिले गले
विज्ञापन

ईदगाहों पर लगा मेला, बच्चों ने जमकर उठाया मेले का लुत्फ
कुशीनगर। ईद उल फितर मंगलवार को जिले भर में खुशनुमा माहौल में मनाया गया। सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाहों में नमाज अदा की और परिवार एवं मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। उसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
ईदगाहों पर लगे मेले में बच्चों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। डीएम और एसपी ने ईदगाहों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। सेवइयों के दावत का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कोरोना संकट के बाद यह पहला मौका था, जब बड़े स्तर पर एकत्र होकर मुस्लिम समाज के लोगोें ने ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन

पडरौना नगर के छावनी पूर्वी, कठकुइयां मोड़, नौका टोला सहित विभिन्न ईदगाहों को सजाया गया था। वहां सुबह पहुंचकर लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। ईद की नमाज अदा करने वाले बच्चों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। डीएम एस. राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल ने पुलिस फोर्स के साथ ईदगाहों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे सहित आसपास के ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। एसडीएम कल्पना जायसवाल और एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने ईदगाहों पर व्यवस्था का जायजा लिया। मथौली बाजार, लोहेपार, गौनरिया, अजीज नगर, सिरसिया, लक्ष्मीपुर, नारायनपुर, फरदहां के ईदगाहों व मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान नाजिम खां, अख्तर हुसैन, मेहंदी हसन, ताहिद अंसारी, शकील अफगान, असलम आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार लाला छपरा, देवरिया बाबू, लक्ष्मीगंज, सपहां, गोबरही, धोधरही, सहजौली, रामपुर भाठ आदि गांवों में ईद परंपरागत तरीके से मनाई गई। इस दौरान मुसफिल अंसारी, इबरार अहमद, मुर्तजा, तैयब आदि मौजूद रहे।
...
ईदगाहों और मस्जिदों पर रही कड़ी सुरक्षा
समउर बाजार। क्षेत्र के कई ईदगाहों और मस्जिदों पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा रही। लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क और परिवार की सलामती की दुआ मांगी।
पटहेरवा थानाक्षेेत्र के पिपरा कनक, मंगुरीपट्टी, खुद्दी टोला, गंगुआ बाजार, कोटवा टीकमपार, बनवीरा, बसडीला महंथ आदि गांवों में ईद मनाई गई। एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मौलाना आलमगीर आलम, मुफ्ती अब्दुल अजीज खान, ग्राम प्रधान मजीबुल होदा, उमर उर्फ सद्दाम, कयूम सिद्दीकी, साहिल सिद्दीकी, अबू बकर, अजहरुदीन सिद्दीकी, साजिद सिद्दीकी, नौशाद आलम, मौलाना मोहम्मद हासिम, मौलाना वसीम अख्तर रजबी, शमसुल होदा सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
...
उल्लास के साथ मनाई गई ईद
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में हर्षोल्लास से ईद मनाई गई। क्षेत्र के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सेवरही, मेहदिया, तुर्कवलिया, दोमाठ, परसा उर्फ सिरसिया, मिश्रौली, रकबा दुलमापट्टी, दाहूगंज, पिपरा मुश्तकिल अगरवा, सुब्बा खान टोला, पकड़ीयार पूरबपट्टी, सिराजनगर, भटवलिया, बेलवारीपट्टी, अवदान टोला, जानकीनगर, किदवई नगर, डफाली टोला, अहिरौली मिश्र, टिकुलिया, कत्तौरा सहित अन्य स्थानों पर भी ईद परंपरागत तरीके से मनाई गई।
इस दौरान मौलाना कारी जिकरुल्लाह, मौलाना इकबाल अहमद अमजदी, मौलाना गुलाम मुस्तफा मिस्बाही और मौलाना शब्बीर अली शम्सी सहित अन्य मौलानाओं ने ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाहों पर मेला जैसा माहौल बना रहा। पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक कासिम अली, सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, रजा जामा मस्जिद के प्रबंधक शाकिर अली, उदयनारायण गुप्ता, सफदर हुसेन खान, लव जायसवाल, रेयाज हाशमी, इमरान अजमेरी, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

...
सेवई खिलाकर दी ईद की मुबारकबाद
उजारनाथ। तमकुही क्षेत्र के उजारनाथ, सेंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा, धार मठिया, गगलवा, देवरिया वृत, फ़तम पट्टी, पकड़ी गोसाई, सपही बुजुर्ग, सपही खास, तार विशुनपुर, करमैनी, पिपरा लोहलगड़ी, जवार, भैंसहा आदि गांवों में ईद खुशनुमा माहौल में मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को सेवई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान रफीक अली, जावेद अख्तर, जाहिर हुसैन, योगेश गुप्ता, इरफान अंसारी, असलम अंसारी, अब्बास अंसारी, खुर्शीद आदि ने ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed