फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eco tourism Balmikinagar

टूरिज्म का हब बनेगा वाल्मिकीनगर का जंगल

Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Eco tourism Balmikinagar
ईको टूरिज्म का केंद्र बनेगा वाल्मीकिनगर का जंगल
विज्ञापन

खड्डा। गोरखपुर मंडल के लोगों को जल्दी ही पर्यटन का एक बड़ा स्थल मिलेगा। कुशीनगर जिले के बार्डर से सटे बिहार प्रांत के वाल्मीकि ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र को बिहार सरकार इको टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। यहां चल रही तैयारियों का शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने जायजा लिया। सीएम व डिप्टी सीएम ने जंगल क्षेत्र के अलावा नदी में नौकायन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री वाल्मीकिनगर में जल जीवन हरियाली योजना की शुरूआत करने आए थे।
शुक्रवार को वाल्मिकीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बताया कि यहां के टाईगर रिजर्व क्षेत्र मे अभी भी बाघों की संख्या 30 है। साथ ही यहां कई दुर्लभ जीव जंतु भी देखने को मिलेंगे। जंगल सफारी व ईको टूरिज्म के लिए मशहूर वाल्मिकी व्याघ्र परियोजना को पर्यटकों के मुताबिक संजाने व संवारने का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि छह मई को वे यहां चुनावी सभा में आए थे। इस मौके पर लोगों ने यहां की समस्याओं से अवगत कराया था। उस समय चुनावी माहौल था, कुछ कह नहीं सकता था।
विज्ञापन

बरसात के दिनों में राजधानी पटना में आई बाढ़ के सवाल पर सीएम ने कहा कि सिर्फ बिहार में ही बाढ़ नहीं थी। वह पूरे देश में थी। आपदा को कौन रोक सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जब भी किसी कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं तो उसके लिए चम्पारण को ही चुनते हैं। इस बार भी जल जीवन हरियाली योजना की शुरुआत चम्पारण से ही कर रहे हैं। हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने की योजना बना कर काम शुरू करेंगे। पंजाब और हरियाणा की तरह बिहार में भी किसानों को विकसित करेंगे। इसके लिए किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर बिजली देंगे। साथ ही फसल काटने और बांधने समेत अन्य नई तकनीक की मशीन दी जाएंगी। इस मौके पर कुल छह जोड़ी अंतर जातीय विवाह करने वाले जोड़ों को भी एक-एक लाख रुपया दिया गया। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के साथ विभिन्न मंत्रियों व अधिकारियों ने गंडक नदी में नौका विहार भी किया। इस दौरान बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम उफ़ॱर फिरोज आलम, विजेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री राजेश सिंह, विधायक रिंकू सिंह, पूर्व सांसद व जदयू के जिलाध्यक्ष कैलाश बैठा, भीष्म साहनी, नंद किशोर साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed