{"_id":"602d61518ebc3ee9575f3c37","slug":"eastern-signal-s-main-signal-is-bad-half-an-hour-disrupted-traffic-kushinagar-news-gkp3851504193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी ढाले का मुख्य सिग्नल खराब, आधे घंटे बाधित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी ढाले का मुख्य सिग्नल खराब, आधे घंटे बाधित रहा आवागमन
विज्ञापन

ढाले के दोनों तरफ लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। बुधवार दोपहर करीब एक बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाले के मुख्य सिग्नल में अचानक खराबी आ गई। इस कारण थावे से आ रही मालगाड़ी को बनतीनगर ढाले पर लगभग आधे घंटेतक रोके रखना पड़ा, जिससे पूर्वी ढाले पर आवागमन ठप रहा।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सुबह और रात में दो ट्रेनें आती-जाती हैं, जबकि दिनभर मालगाड़ियों का आना जाना लगा रहता है। बुधवार को दिन में एक बजे थावे से मालगाड़ी आने वाली थी, लेकिन मेन सिग्नल को जब गिराया गया तो उसमें तकनीकी खराबी आ जाने से गेट बंद ही नहीं हो रहा था। इसलिए मालगाड़ी को बनतीनगर ढाले से सौ मीटर पहले चालक ने रोक दिया। इस बीच ढाले के दोनों तरफ जाम बढ़ने लगा। गेटमैन ने इमरजेंसी पाइपलाइन का सिग्नल दोनों तरफ लगा दिया, ताकि कोई समपार फाटक पार न कर सके और सिग्नल की खराबी दूर करने में जुट गए। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद गेटमैन सिग्नल की खराबी को दूर करने में सफल रहे। उसके बाद पहले ट्रेन को आगे जाने के लिए हरी झंडी दी गई और बाद में आवागमन सामान्य हुआ।