{"_id":"69b5a23a9f58b9983e07a0c3","slug":"during-mutual-dispute-middle-aged-man-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156401-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आपसी विवाद में मारपीट, अधेड़ व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आपसी विवाद में मारपीट, अधेड़ व्यक्ति घायल
Sat, 14 Mar 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के डीघवा खुर्द में शनिवार की देर शाम आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में 55 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पर आई पुलिस घायल को कसया सीएससी भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
सलाउद्दीन (55) निवासी डीघवा खुर्द किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद परसहवा निवासी कृष्ण दुबे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें सलाउद्दीन घायल हो गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर आई पुलिस घायल को इलाज के लिए कसया सीएचसी भेजवाया।
इस संबंध में कसया एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।