फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Durga Puja pandals set up along major routes; directional signs missing

Kushinagar News: प्रमुख मार्गों पर सजे दुर्गा पूजा पंडाल, संकेतक नदारद

Sat, 17 Oct 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja pandals set up along major routes; directional signs missing
संकेतक नहीं होने से लोगों के आवागमन में परेशानी, रास्ता बंद होने पर लौट रहे राहगीर
विज्ञापन


पडरौना। शारदीय नवरात्र के अवसर पर कसेरा टोली रोड, अस्पताल रोड, सब्जी मंडी समेत कई स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। शनिवार से इन पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है। कई स्थानों पर न तो रास्ते की जानकारी देने वाले संकेतक लगाए गए हैं और न ही मार्ग बंद होने की सूचना देने के लिए कोई व्यवस्था की गई है। इससे राहगीर परेशानी हो रही है।
शहर के प्रमुख रास्तों से गुजरने वाले लोगों को आगे बढ़ने के बाद रास्ता बंद होने की जानकारी मिल रही है। ऐसे में उन्हें वापस लौटकर दूसरे रास्ते से गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे समय की बर्बादी के साथ ही लोगों को अनावश्यक दूरी भी तय करनी पड़ रही है। त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच यह समस्या और गंभीर हो सकती है। खासकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

कसेरा टोली रोड, अस्पताल रोड और आलू मंडी सहित शहर के कई हिस्सों में दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। पूजा पंडालों के आसपास भीड़ जुटने पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक प्रमुख स्थानों पर संकेतक लगाने और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देने की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं की शनिवार की शाम प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगेगी। ऐसे में रास्तों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से जाम की स्थिति बन सकती है। यदि पंडालों से पहले ही चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग समेत सुरक्षित आवागमन के संकेतकों की व्यवस्था हो जाए, तो वाहन चालक समय रहते दूसरा रास्ता चुन सकेंगे। इससे लोगों को बेवजह वापस लौटने से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रह सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed