फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   duplicate note

Kushinagar News: निकाय चुनाव में नकली नोटों का चला खेल

Sat, 20 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
duplicate note
कप्तानगंज में 500 का मिला नकली नोट।संवाद
निकाय चुनाव में मतदाताओं को लुभाने और कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए हुआ था वितरण
विज्ञापन

शुक्रवार को कप्तानगंज कस्बे के एक पेट्रोलपंप पर 500 का नकली नोट लेकर पहुंचा युवक
संवाद न्यूज एजेसी
कप्तानगंज (कुशीनगर)। नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए नकली नोट का भी प्रयोग हुआ। ये नोट अब निकलने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को एक युवक 500 रुपये का नकली नोट लेकर कप्तानगंज के एक पेट्रोलपंप पर पहुंचा। सेल्समैन ने जैसे ही नोट चेककर नकली बताया, वह युवक नोट लेकर भाग गया।
मामला संज्ञान में आने के बाद नकली नोटों को खपाने वालों से सावधानी के लिए बैंक और प्रशासनिक स्तर से भी सावधानी बरती जाने लगी है। कप्तानगंज में नगर निकाय चुनाव के ही दौरान 20, 100 और 500 रुपये के नकली नोटों का एकाएक बाजार में आना नकली नोटों के बड़े धंधेबाजों की सक्रियता की ओर संकेत देता है।
विज्ञापन

क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में नकली नोट आना, वह भी निकाय चुनाव के तत्काल बाद चर्चा का विषय बन गया है। ये नकली नोट अगल-बगल के गांवों तक पहुंच गए हैं। क्योंकि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अपनी चुनावी रैली और जनसंपर्क में अगल-बगल के गांवों से महिलाओं और पुरुषों को बुलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें पारिश्रमिक के बदले ऐसे नोट भी दे देते थे। इन नकली नोटों को चलाने के लिए युवा सबसे अधिक पेट्रोल पंप, शराब की दुकानों और फल के थोक व्यापारियों के अलावा कम जानकारी रखने वाले व्यक्तियों को लक्ष्य बना रहे हैं। नकली नोटों के बारे अभी व्यापारी समझें, तब तक बहाना बनाकर सरक ले रहे हैं।
इसका उदाहरण कप्तानगंज कस्बे से सटे एक पेट्रोलपंप पर शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग देखने को मिला। इंदपुर का एक युवक 500 रुपये का नोट लेकर एक पेट्रोलपंप पर पेट्रोल लेने आया। जैसे ही सेल्समैन ने उसके नोट को नकली बताया, युवक नोट लेकर भाग गया।
युवक के घर और पेट्रोलपंप के बीच में तीन पेट्रोलपंप और हैं, लेकिन इस पंप को इसलिए चुना कि यह पेट्रोलपंप कस्बे से किनारे है। गांव से कोई ताल्लुकात भी नहीं है।

एसबीआई के शाखा प्रबंधक बोले
भारतीय स्टेट बैंक की कप्तानगंज शाखा के प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि नकली नोटों की जानकारी व्यापारियों से कई बार मिली है। इसे लेकर व्यापारियों को नोट गिनने वाली मशीन और नोट की पहचान कैसे की जाती है, इसके बारे में बैठक कर पूरी जानकारी दी गई है। अभी तक नकली नोट को लेकर बैंक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


क्या बोले कप्तानंज के एसडीएम
एसडीएम मोहम्मद जफर ने कहा कि नकली नोटों के बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यह गंभीर मामला है। सभी वित्तीय संस्थानों के साथ बैठक की जाएगी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नकली नोट का धंधा करने वाले कारोबारियों से सतर्क रहने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed