{"_id":"622b83600f6f7055074c4584","slug":"dumper-doesn-t-come-from-wrong-direction-papa-remains-alive-even-today-kushinagar-news-gkp42964983","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डंपर गलत दिशा से ना आइत त पापा आज भी रहतन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डंपर गलत दिशा से ना आइत त पापा आज भी रहतन’
विज्ञापन

कसया-सेवरही मार्ग पर एक साथ हादसे का शिकार हुए थे एक गांव के दो लोग
गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। कसया-सेवरही मार्ग हादसों का सड़क बनता जा रहा है। इस सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। पूर्व में कई ऐसी दुर्घटनाएं हुईं, जिससे जिंदगी की डोर टूट गई। छह मार्च 2020 को जमुआन के पास हादसे में दुमही गांव के दो व्यक्ति मौत हो गई। उससे मृतकों के परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया था।
डंपर की गलत साइड और तेज रफ्तार ने दुमही गांव के मोहन शर्मा और राजू प्रसाद को रौंद दिया था। हादसे को याद कर उनके परिवार वाले आज भी सहम जाते हैं। मोहन शर्मा के बड़े पुत्र सुधीर कहते हैं कि काश, पापा हेलमेट लगइले रहतन और डंपर गलत दिशा से ना आइत, त उ दिन आंख में आंसू ना आइत। राजू के बड़े भाई छोटेलाल प्रसाद कहते हैं कि भाई की याद त बहुत आवेला, अगर हेलमेट लगइले रहतें त ई दिन कबो ना आइत..।
ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के जमुआन टोला के सामने कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर छह मार्च 2020 को दिन में करीब दो बजे तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने एक बाइक पर सवार सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही निवासी दो लोगों को चपेट में ले लिया था। इस हादसे में दुमही निवासी मोहन शर्मा (58) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि राजू प्रसाद (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने भी इलाज के दौरान ें दम तोड़ दिया था। दोनों तमकुहीरोड से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
कम उम्र में पड़ गइल जिम्मेदारी के बोझ
मोहन शर्मा के बड़े पुत्र सुधीर व राजू के बड़े भाई छोटेलाल प्रसाद ने बताया कि परिवार में बड़ों के चले जाने से छोटों पर जिम्मेदारी का बोझ पड़ता है। परिवार के सदस्यों के रहने से जीवन में खुशहाली आती है, लेकिन उनके जाने के बाद जिंदगी की एक डोर पूरी तरह से टूट गई। गम के अंधकार में परिवार डूबा रहता है। परिवार आज भी सदमे से उबर नहीं पाया है। आप सड़क पर चलें तो हेलमेट जरूर लगाएं। सही दिशा में चलें, यातायात नियमों का पालन करें। हमने अपनों को खोया है, लेकिन आप नियमों का पालन कर अपनों को न खोएं।
कोट
आपकी यात्रा में जरा सी चूक हादसे का सबब बन सकती है। यातायात नियमों का यदि पालन किया जाए, तो हादसों पर ब्रेक लगाया जा सकता है। पुलिस टीम अलग-अलग जगहों पर यातायात नियमों के पालन के लिए जागरुकता अभियान चलाती है। खुद का बचाव करते हुए परिवार के बारे में भी सोचें। नशा से दूर रहें, रफ्तार धीमी रखें और गलत साइड में चलने से बचें।
- कुंदन कुमार सिंह, सीओ सदर