{"_id":"580fb68d34cbfe00e047185808f3f953","slug":"drone-surveillance-cameras-will-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे की मदद से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरे की मदद से होगी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर में मंगलवार की शाम कमिश्नर पी गुरुप्रसाद ने कहा कि संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
दुर्गापूजा और मुहर्रम के जुलूस सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा और वीडीओग्राफी कराकर विवाद करने वाले लोगों को चिह्नित किया जाएगा।
दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति पर पांच से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा और भू-राजस्व बकाए की तरह वसूली की जाएगी।
कमिश्नर कुशीनगर में कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके पूर्व डीआईजी आरके चतुर्वेदी की मौजूदगी में डीएम लोकेश एम, एसपी अतुल शर्मा और सभी एसडीएम से पूर्व में सौहार्द बिगाड़ने की घटनाओं की जानकारी ली।
कमिश्नर ने कहा कि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा ना हों यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा और मुहर्रम पर की जाने वाली निगरानी में जो व्यक्ति बेहतर काम करेगा उसे गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
कुशीनगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए उन्होंने दो कंपनी पीएसी और 1500 होमगार्ड के जवानों को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि त्योहार पर अमनचैन बिगाड़ने वाले लोग किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीएम रामकेवल तिवारी, एएसपी लालसाहब यादव, सभी एसडीएम, सीओ और एसओ ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ल मौजूद रहे।