फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   driver was died in accident

पैदल हाईवे पार कर रहे चालक की ट्रक से कुचलकर मौत

Sun, 13 Feb 2022 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
driver was died in accident
पैदल हाईवे पार कर रहे चालक की ट्रक से कुचलकर मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित बरवां जंगल के पास पैदल पार कर रहे चालक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी।
बताया जा रहा है बरेली जिले के गांव भूता उम्मेदपुर निवासी किशोर (35) चालक कानपुर से सुअर लदा ट्रक लेकर नागालैंड जा रहा था। रविवार को दिन के करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरवां जंगल के पास उत्तरी लेन में ट्रक खड़ा कर दिया और हाईवे के दक्षिण ढाबे पर खाना खाया। उसके बाद पैदल हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की चपेट आने से उसकी मौत हो गई। हादसे से करीब आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे एसआई रविभूषण राय ने आवागमन सुचारु रूप से बहाल कराया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आगे रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed