फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Driver injured after being hit by truck

Kushinagar News: ट्रक की ठोकर से चालक घायल

Wed, 26 Mar 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Driver injured after being hit by truck
सलेमगढ़। क्षेत्र के हाईवे स्थित टड़वा चौराहे के पास सोमवार की रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में गोपालगंज की तरफ जा रहे एक ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया। इससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें तमकुहीराज सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। बिहार के गोपालगंज जिले के बरारी गांव निवासी 30 वर्षीय चालक प्रदीप कुमार ट्रक लेकर गोरखपुर से गोपालगंज की तरफ जा रहे थे। अभी वे क्षेत्र के हाईवे स्थित टड़वा चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर एनएच किनारे खड़े एक ट्रक में पिछे से ठोकर मार दिया। इससे चालक प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें तमकुहीराज सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। तमकुहीराज एसएसओ अतुल शर्मा ने बताया कि घायल चालक का मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में इलाज चल रहा है। दुर्घटना ग्रस्त ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed