फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dr. Ambedkar struggles to establish Samatmoolak Samaj

डॉ. अंबेडकर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष करते रहे

Fri, 14 Apr 2017 11:55 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 14 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar struggles to establish Samatmoolak Samaj
समतामूलक समाज - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मौजूद लोगों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके संघर्ष और राष्ट्रहित में योगदान पर चर्चा की। डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्घांजलि तभी होगी, जब उनकी बनाई विधि व्यवस्था का हर नागरिक पालन करे। बाबा साहेब समतामूलक समाज की स्थापना के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। इस कार्यक्रम में एसपी राजू बाबू सिंह, सीडीओ केदारनाथ सिंह, एडीएम कृष्णलाल तिवारी, अभिहीत अधिकारी रामअवतार सिंह यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।  
विज्ञापन


कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला की अगुवाई में प्रभातफेरी निकाली। श्रीराम चौक से कठकुइया बाजार सेमरा तक निकाली गई प्रभात फेरी में प्रदीप पांडेय, मोहन खरवार, रमेश मिश्रा, प्रभुनाथ गुप्ता, रामआशीष, विजय सोनी, शंकर मिश्र, उदयभान पाेंय, शंकर गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार सुबह नौ बजे विशुनपुर बरियापट्टी में भी डॉ. अंबेडकर की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें मठिया भोकरिया, पडरौन मडुरही, दुदही, बांसगांव, जटवलिया, दशहवा, धोकरहा, अमवादीगर, रामपुर बरहन सहित कई गांवों के मालवाहक पर झांकी सजाकर जुलूस निकाला। इसमें विजय गौतम, रमेश भारती, सुभाष प्रसाद, गोरख प्रसाद, मनिंद्र किशोर, नंदलाल भारती, हरिकिशोर भारती, कुंदन भारती, पप्पू कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, प्रदीप, इनामुल हक़ आदि शामिल थे।
विज्ञापन


रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार विधायक रामानंद बौद्घ ने कस्बे में भ्रमण के बाद बलुआ तिराहे पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने दलित बस्ती में पहुंचकर लोगों का हाल जाना और वहां झाड़ू भी लगाया। इस दौरान राधेश्याम दीक्षित, दरोगा कुंवर, विश्वजीत गोविंद राव, अमित गोविंद राव, हरिलाल कुशवाहा, भानु यादव, हरेंद्र राव, नंदलाल गौड़, ओमकार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed