फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Double Engine Government's Agenda Development'

‘डबल इंजन की सरकार का एजेंडा विकास’

Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
'Double Engine Government's Agenda Development'
हाटा विधानसभा क्षेत्र के नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली में सभा को संबोधित करते सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : KUSHINAGAR
‘डबल इंजन की सरकार का एजेंडा विकास’
विज्ञापन

हाटा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में बोले मनोज तिवारी
हाटा (कुशीनगर)। प्रदेश की भाजपा सरकार से सिर्फ उन लोगों को दिक्कत है, जिन्हें अयोध्या में राम मंदिर और तीन तलाक से दिक्कत है। डबल इंजन की सरकार का एजेंडा विकास और संस्कृति को एक साथ लेकर चलने का है। ये बातें दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहीं।
बुधवार दोपहर को वह नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली के परिसर में हाटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा के पक्ष मेें चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। भारत माता की जय और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाएं सभी के लिए होती हैं। सड़क, शौचालय, पेंशन देने में सरकार ने कभी भेदभाव नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने ‘भगवा अब चढ़ने लगा है...’ गीत गाया तो भाजपा कार्यकर्ता झूम उठे। ‘जिस शासन में बेटी मुस्काए, उस शासन को चुनना चाहिए...’ के माध्यम से महिलाओं को साधने की कोशिश की। उन्होंने भाजपा के घोषणापत्र के बारे में बताया कि किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, रोडवेज की बसों में महिलाओं मुफ्त यात्रा सहित कई नई योजनाएं बनी हैं। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गुंडे-मवाली सपा की सरकार का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं होगी। जो लोग आज मुफ्त बिजली की बात कर रहे हैं, उनके शासन को भी लोगों ने देखा है। मुफ्त बिजली तो दूर, ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए लोगों को चंदा जुटाना पड़ता था।

पूर्व विधायक जीएम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की बागडोर आज ऐसे व्यक्ति के हाथों में है, जिनके लिए उनका परिवार ही प्रदेश है। कार्यक्रम को सांसद विजय दुबे, अतुल सिंह, ऋषि त्रिपाठी, मोहन वर्मा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर ज्ञान विक्रम सिंह, ऋषि त्रिपाठी, कमलेश सिंह, सुभाष पांडेय, अशोक कुमार, विवेक प्रताप सिंह, राम कृपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed