{"_id":"6009c0768ebc3e2e721eaddc","slug":"donations-stolen-from-temple-found-in-mustard-field-kushinagar-news-gkp3818298140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का दान पात्र चोरी होने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर का दान पात्र चोरी होने का मामला
विज्ञापन
मंदिर से चोरी दानपात्र सरसों के खेत में मिला
मथौली बाजार(कुशीनगर)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गांव मथौली बाजार के पास स्थित मां चेड़ा देवी मंदिर का चोरी गया दानपात्र दूसरे दिन मंदिर से करीब 300 मीटर दूर सरसों के खेत में मिला। दानपात्र में 60 से 70 हजार रुपये होने की बात पुजारी ने कही है। दानपात्र का ताला तोड़कर रुपये चुरा लिए गए हैं।
मथौली बाजार के पास स्थित मां चेड़ा देवी मंदिर का लगभग एक क्विंटल वजन का दानपात्र है। इसे चेन से बांधा गया था। इसके बावजूद मंगलवार की रात में मंदिर से दानपात्र चोरी हो गया था। बुधवार को यह दानपात्र मंदिर से 300 मीटर की दूरी पर सरसों के खेत में मिला था। दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें से रुपये चोरी हो गए थे। बृहस्पतिवार को मंदिर के पुजारी बृजेश उपाध्याय और व्यवस्थापक श्रवण रूंगटा ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर देकर चोरी की जानकारी देते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मथौली बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मदेव चौधरी का कहना है कि चोरी गए दानपात्र के खेत में मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मंदिर प्रबंधन की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।