फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dole processiom in high security

कड़ी सुरक्षा के बीच निकले डोल

Sat, 24 Aug 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
dole processiom in high security
मिश्रौली बिश्राम पट्टी में श्री कृष्ण भगवान का डोल निकाला गया। - फोटो : KUSHINAGAR
मिश्रौली डोल मेले में खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए
विज्ञापन

एसडीएम सदर, सीओ और कोतवाली प्रभारी की देखरेख में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पिपरा बाजार। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली बाजार का डोल मेला शनिवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। डीएम और एसपी ने भी दोपहर में मिश्रौली पहुंचकर मेला का जायजा लिया। एसडीएम सदर, सीओ और कोतवाली प्रभारी की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुए इस मेले में डोल निकले और अखाड़े के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
शनिवार की सुबह से ही पुलिस बल मिश्रौली और आसपास के गांवों में तैनात था। सफाई कर्मचारियों ने डोल गुजरने वाले मार्ग के किनारे से कूड़ा साफ किया। चौकीदार भी अपने दायित्वों के प्रति जागरूक दिखे। दोपहर में डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह और एसपी विनोद कुमार मिश्र मिश्रौली पहुंचे। उच्चाधिकारियों ने विश्रामपट्टी टोला में पिंटू मिश्र और शंभू मिश्र के दरवाजे पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी का पूजन देखा। डीएम और एसपी ने संवेदनशील स्थानों का दौरा करने के बाद अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डोल जुलूस निकला
खड्डा। थाना क्षेत्र के चार गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को डोल का जुलूस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला। जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी व जय श्री कृष्ण के नारों के बीच युवक भक्ति गीतों पर थिरकते दिखे। सभी गांवों में डोल भ्रमण कार्यक्रम सुरक्षित संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्कपट्टी में ऐतिहासिक डोल मेला संपन्न
तुर्कपट्टी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विगत दो दशक से अधिक समय से तुर्कपट्टी में लगने वाला डोल मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। आसपास के गांवों से आए लोगों ने जमकर खरीदारी की तथा मेले का आनंद लिया। चार सेक्टरों के अखाड़ों ने मेले को सुसज्जित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। प्रशासन की तरफ से ऑर्केस्ट्रा पर रोक लगाने के बावजूद लोगों ने भक्तिपूर्ण गीतों पर भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed