{"_id":"5d544d9e8ebc3e6cdd4aac39","slug":"dol-procession-kushinagar-news-gkp3177260108","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीरी डोल जुलूस निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीरी डोल जुलूस निकला
विज्ञापन
खड्डा डोल मेला के जुलूस में सांसद विजय दूबे व अन्य लोग शामिल हुए।
- फोटो : KUSHINAGAR
परंपरागत ढंग से निकला खड्डा का डोल जुलूस
खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। कस्बे में तीन दिनों तक चलने वाले महावीरी डोल मेला का मंगलवार की रात शुभारंभ हो गया। सबसे पहले आयोजन कमेटियों के लोगों ने हनुमान प्रतिमाओं के नेत्र दर्शन कर इसकी शुरुआत की । मंगलवार की देर रात व बुधवार की दोपहर में कड़ी सुरक्षा के बीच डोल जुलूस निकाला गया। इस बीच अखाड़ा समिति के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न हैरतअंगेज कला कौशल का प्रदर्शन किया।
डोल मेला को लेकर छह स्थानों पर महावीरी डोल का पंडाल सजाया गया। मंगलवार की देर शाम इंदिरानगर, शास्त्रीनगर, जटाशंकर पोखरा, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर रखे गए डोल के बीच हनुमान प्रतिमाओं का गणमान्य अतिथियों ने नेत्र दर्शन कर मेले का शुभारंभ कराया। देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच उपनगर में जुलूस निकला। युवा भ्रमण करते हुए ढोल नगाड़े की धुनों पर डोल लेकर हनुमान चौक पहुंचे, जहां आरती के बाद डोल अपने गंतव्य को रवाना हुआ।
अखाड़ा समिति के युवक जुलूस में अलग अंदाज में दिख रहे थे। एक उत्साही युवक आंख पर पट्टी बांधकर एक युवक के सीने पर रखे बोतल को फरसे से दो भागों में विभक्त करने की कला के प्रदर्शन पर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। गुड्डू गुप्ता ने मरकरी तोड़ने तथा पूरे शरीर में आल पिन चुभोने का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
परंपरागत तरीके से बुधवार की दोपहर में भी खड्डा नगर में जुलूस निकला। जुलूस में सांसद विजय कुमार दूबे, पूर्व चेयरमैन डॉ. निलेश मिश्र, अजय गोविंद राव शिशु, प्रद्युम्न तिवारी आदि के साथ प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया। हनुमान चौक पर सभी डोल एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस गंतव्य के लिए आगे बढ़ा। इसमें शामिल अखाड़ा के युवाओं ने विभिन्न करतब दिखाया। ढोल नगाड़े के धुनों पर युवाओं की टोली थिरकती नजर आई। समितियों के साथ पांच से छह पुलिसकर्मियों व दरोगा को तैनात किया गया था। इसके अलावा बाजार के मुख्य गलियों और चौराहों पर पुलिस व पीएसी बल के जवान मुस्तैद रहे, जबकि मंगलवार की रात एसडीएम दिनेश कुमार, सीओ नवीन कुमार नायक, तहसीलदार संजीव कुमार राय ने डोल मेले का जायजा लिया। सुरक्षा की कमान थाना प्रभारी खड्डा संजय कुमार सिंह ने संभाल रखा था।
इस दौरान एसओ हनुमानगंज महेंद्र कुमार चतुर्वेदी के अलावा राजू गुप्ता, लल्लन गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया, गुड्डू गुप्ता, राजेश्वर सिंह, दुर्गेश, गोविंद गुप्ता, आनंद यादव, प्रदीप गुप्ता, अमरचंद, सुनील, ब्यास वर्मा, बृजेश मिश्र, सचिन गुप्ता, अजीत सिंह, मारकण्डेय मिश्र, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।