फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   document was open in artio office

एआरटीओ कार्यालय में खुले में पड़े हैं गोपनीय अभिलेख

Mon, 20 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
document was open in artio office
एआरटीओ कार्यालय में खुले में पड़े हैं गोपनीय अभिलेख
विज्ञापन

कार्यालय के गैलरी में रखने से लापता होने की आशंका
कोविड संक्रमण का फिर से बढ़ रहा खतरा, कार्यालय में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय में गोपनीय दस्तावेजों के रखरखाव को लेकर गंभीरता नहीं दिख रही है। कार्यालय की गैलरी में ही कई गोपनीय अभिलेख खुले में रखे गए हैं, हर दिन यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इससे इन गोपनीय अभिलेखों के गायब होने की आशंका बनी हुई है। सोमवार को कार्यालय की जांच की गई तो एआरटीओ समेत 12 लोगों में दस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद मिले। हालांकि कोरोना महामारी के संक्रमण का खतरा बढ़ने के बावजूद न तो अधिकारी-कर्मचारी मास्क लगाए गए थे और न ही वहां आए लोगों ने इसका पालन किया।
सोमवार सुबह साढ़े दस बजे एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य कई अभिलेख कार्यालय की गैलरी में रैक पर खुले में रखे गए थे। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के पंजीकरण के आवेदन पत्र, पुराने डीएल के आवेदन एवं अन्य कागजात शामिल थे। इसी गैलरी से विभागीय कर्मचारी और कार्यालय में कार्य कराने आने वाले लोग आते-जाते दिखे। खुले में कार्यालय का अभिलेख रखा होने से इन गोपनीय कागजातों के गायब अथवा नष्ट होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को एआरटीओ समेत कार्यालय में तैनात कुल 12 कर्मचारी तैनात थे। इसमें से एक कर्मचारी अवकाश पर थे, जबकि एक कर्मचारी को विभागीय कार्य से लखनऊ भेजे जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर रहा खराब, परेशान हुए आवेदक
स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सोमवार को आने वाले कुल 51 आवेदकों में से दोपहर 12 बजे तक 12 आवेदक तथा अस्थायी के 51 में से आठ और नवीनीकरण के कुल 36 में से 11 आवदेक आए थे। अस्थायी के सभी 12 आवेदक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जबकि अस्थायी के ही आठ आवेदक में से एक आवेदक अनुत्तीर्ण हुए। करीब एक घंटा तक सर्वर फेल होने की वजह से आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए रंजीत यादव, अभिषेक तिवारी, मोहम्मद तौहिर, दिलीप यादव, खुर्शीद अंसारी, अली रहमानी, जावेद और सगीर हैदर ने बताया कि सर्वर सही नहीं होने से परीक्षा देने में परेशानी हुई है। थोड़ी देर प्रतीक्षा के बाद परीक्षा हो गई।

एआरटीओ बोले
एआरटीओ प्रवर्तन के पद पर मूल तैनाती है। जिले में एआरटीओ प्रशासन का पद रिक्त होने से इस पद का अतिरिक्त प्रभार है। दोनों पदों का कार्य देखने की वजह से थोड़ी व्यस्तता रहती है। कार्यालय परिसर में अभिलेख रखने के अलावा अन्य कार्यों के संपादन के लिए अलग से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण होने तक पर्याप्त जगह नहीं होने के चलते कार्यालय की गैलरी में ही लोहे की रैक में अभिलेखों को रखा गया है। इसकी सुरक्षा के लिए पूरी सावधानी बरती जाती है।
मोहम्मद अजीम, एआरटीओ कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed