{"_id":"6106e9aa8ebc3e841b7d43c7","slug":"do-public-works-fairlymp-kushinagar-news-gkp404064930","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना भेदभाव जनहित के कार्य करने वाला ही वास्तविक जनप्रतिनिधि
फाजिलनगर (कुशीनगर)। बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य करने वाला व्यक्ति ही वास्तव में जनप्रतिनिधि होता है। क्योंकि चुनाव जीतने के बाद उसका दायित्व सभी के लिए बराबर हो जाता है।
यह बात देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कही। वह फाजिलनगर ब्लॉक सभागार में शनिवार की शाम ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों के सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र या प्रदेश से संचालित सभी विकासपरक योजनाओं का क्रियान्वयन ग्राम सभा स्तर से ही होता है। इसलिए ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी सबसे बड़ी है।
विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार विकास को लेकर तत्पर है। जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन निष्ठापूर्वक कराएं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने भी इस समारोह को संबोधित किया। संचालन मनंजय तिवारी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि, राधेश्याम पांडेय, अजय राय, संतोषदत्त राय, चंद्रप्रकाश यादव चमन, डॉ. कमलेश शाही, रामवृक्ष गिरी, गौरव जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। अंत में ब्लॉक प्रमुख उर्मिला देवी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजेश जायसवाल की तरफ से किया गया था।