फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Do not take care of public issues carelessly

जनसमस्याओं के निस्तारण न बरतें लापरवाही

Mon, 17 Aug 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Do not take care of public issues carelessly
जनसमस्याओं के निस्तारण न बरतें लापरवाही
विज्ञापन

कसया। बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के बाद कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कुशीनगर के होटल पथिक निवास में जिला स्तरीय अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को जन समस्याओं के निस्तारण में सजगता बरतने का निर्देश दिया।

कृषि मंत्री ने होटल के लॉबी में जिले के उच्चाधिकारियों के साथ बाढ़ राहत व बचाव कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की सख्त हिदायत दी। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को जलभराव से जल्द निजात दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई करने को कहा। सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों को नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे और देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी विनोद कुमार मिश्र, सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण वोहरा, डीडीएजी चौधरी अरुण कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल समेत कई अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed