फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Do not be afraid of Akhilesh between the people: Shiv Pratap

हार से डरे अखिलेश नहीं जा रहे जनता के बीच : शिव प्रताप

Sun, 19 Nov 2017 11:42 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 19 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Do not be afraid of Akhilesh between the people: Shiv Pratap
सभा में बोलते केंद्रीय राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। निकाय चुनाव में भाजना प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि इस चुनाव में विपक्षी पार्टी के उम्मीदवारों की शिकस्त निश्चित है। इसी डर से सपा मुखिया अखिलेश समेत विपक्षी पार्टियों के अन्य नेता जनता के बीच नहीं जा रहे। करीब साढ़े तीन वर्ष की केंद्र और सात माह की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में अब तक एक भी घोटाला नहीं हुआ, क्योंकि जनता ने केंद्र और प्रदेश में सशक्त हाथों में सत्ता की बागडोर सौंपी है। जनता की सेवा करना ही इस सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। 
विज्ञापन


वह नगर के गोस्वामी तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में रविवार को आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसंपर्क करने की अपील करते हुए कहा कि अब देश और प्रदेश में लूट-खसोट करने वाली सरकार नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसने वाले नेताओं को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक चाय बेचने वाला आम आदमी न केवल भारत जैसे विशाल देश का प्रधानमंत्री है, बल्कि विश्व के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक है। करीब 45 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा जमीन की राजनीति करती है। इस पार्टी में कार्यकार्ता ही सबकुछ होते हैं। उनके मनोबल को ऊंचा करने के लिए सीएम क्या पार्टी के बड़े से बड़े नेता को आना पड़ेगा तो भी वे पीछे नही रहेेंगे। 
विज्ञापन


 सम्मेलन को पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद पांडेय, कुशीनगर प्रभारी संतराज यादव, फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, विनय जायसवाल, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही आदि ने भी संबोधित किया। संचालन विजय शुक्ल ने किया। इस मौके पर राधेश्याम पांडेय, विजय दीक्षित, सुनील चौहान, प्रदीप पांडेय, गोल्डी जायसवाल, प्रमोद साहा, आरके मौर्या, राजन जायसवाल, राधेश्याम दीक्षित, राजू जायसवाल, पीएन पाठक समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed