फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM-sp reviewed arrangements of shravan mela in kubersthan mandir

डीएम और एसपी ने कुबेरस्थान मंदिर में लिया श्रावण मेला की तैयारी का जायजा

Fri, 08 Jul 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM-sp reviewed arrangements of shravan mela in kubersthan mandir
डीएम और एसपी ने कुबेरस्थान मंदिर में लिया श्रावण मेला की तैयारी का जायजा
विज्ञापन

पडरौना। आगामी श्रावण मेला को देखते हुए प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर का बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेले के लिहाज से मंदिर में चल रही तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना भी की।

कुबेरस्थान के प्राचीन शिवमंदिर की ख्याति दूर-दूर तक है। यहां महाशिवरात्रि और श्रावण मास में भव्य मेला लगता है। दूर-दूर से श्रद्धालु इस मंदिर में जलाभिषेक करने आते हैं। आगामी श्रावण मेला में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए डीएम एस. राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल बृहस्पतिवार को मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उसके बाद मंदिर के अंदर और बाहर की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान, मंदिर के पुजारी से श्रावण मेले के दृष्टिगत तैयारियों के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था के बारे में एसपी ने जानकारी ली। मंदिर में आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अफसरों ने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर महात्मा सिंह, सीओ सदर कुंदन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed