{"_id":"61310a048ebc3ee530024f2d","slug":"dm-reviews-groups-products-kushinagar-news-gkp407715224","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
विज्ञापन
डीएम ने समूहों के उत्पादों की समीक्षा की
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने की व्यापारी नेताओं के साथ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने जिले के स्वयं सहायता समूहों की तरफ से बनाए गए उत्पादों की लागत, बिक्री एवं बाजार की उपलब्धता के संदर्भ में समीक्षा की।
डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि यहां के स्वयं सहायता समूह की तरफ से अनेंक उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जिन्हें कुशीनारा ब्रांड नाम दिया गया है। इसके तहत विभिन्न उत्पाद जैसे हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अगरबत्ती, धूप बत्ती, फिनायल, एलईडी बल्ब, गुड़, हवाई चप्पल, फाइल कवर, सेनेटरी पैड, चावल, बेसन, सत्तू, दोना पत्तल, बॉल पेन का निर्माण किया जाता है। इसका बिक्री मूल्य बाजार में उपलब्ध इसी श्रेणी के अन्य उत्पादों की तुलना में कम है एवं लागत भी कम आती है। इन उत्पादों के लिए बाजार की उपलब्धता तथा इन उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को न सिर्फ बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित हो, बल्कि विभिन्न विभागों की ओर से भी इनके उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इन उत्पादों को सभागार के शोपीस में लगाया जाना चाहिए, जिससे लोगों को इन उत्पादों की जानकारी हो सके। इस बैठक में सीडीओ अनुज मालिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।