फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM directed to vaccination

डीएम ने की अधिकारियों से संवाद

Sat, 03 Apr 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
DM directed to vaccination
जांच और टीकाकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

पडरौना ( कुशीनगर)। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर डीएम ने बचाव कार्य में लगे अफसरों को जांच व टीकाकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सभी रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर सैंपलिंग के लिए स्थायी टीम गठित करने के अलावा ग्राम निगरानी समितियों को सक्रिय करने का निर्देश दिया है।
डीएम शनिवार को सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम में जूम एप के जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अफसरों व चिकित्साधिकारियों से कोविड के संबंध में चर्चा कर रहे थे। डीएम ने कोविड-19 वैक्सीन, अनधिकृत अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, नर्सिंग होम एवं आयुष्मान कार्ड विषय पर चर्चा करते हुए जिले में पिछले दो-तीन दिनों में कोविड-19 के बढ़ते केस को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की। उन्होंने कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए ग्राम निगरानी समितियों को सक्रिय करने के साथ ही ब्लॉक स्तर पर बैठक कराने के भी निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जनपद में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के 183000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है जिसमें से अभी 81193 का टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी ईओ को वार्ड स्तर पर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का सर्वे कराने सहित एक्शन प्लान तैयार कर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि केवल बैठक से काम नहीं चलेगा बल्कि कार्ययोजना पर कार्य भी होना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जाए। खड्डा में सैंपलिंग शून्य होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लैब टेक्नीशियन को फटकार लगाते हुए कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों व बस स्टेशनों पर सेंपलिंग के लिए स्थायी टीम गठित करने का निर्देश सीएमओ को दिए। उन्होंने टेस्टिंग के लिए दायरा बढ़ाने पर जोर देते हुए ट्रैकिंग व ट्रीटमेंट के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अनुज मलिक, सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र गुप्ता, डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed