फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Divas performed the memorandum

दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन दिया

Wed, 12 Apr 2017 11:39 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Divas performed the memorandum
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
 बुधवार को खड्डा क्षेत्र के दिव्यांग व्यक्तियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

छोटेलाल भारती, संजय कुशवाहा, आनंद कुमार, गिरिजा देवी, रामप्रवेश, इंद्रेश साहनी, ज्ञानेंद्र खरवार, हरिहर प्रसाद भारती, मुन्ना, श्रवण, क्यामुद्दीन, काशी, पिंकी, अशर्फी, बृजेश, अनिरुद्ध कुशवाहा सहित अनेक दिव्यांग दिन के करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन

इनका कहना था कि खड्डा क्षेत्र जनपद के पिछड़े इलाकों में शुमार है। इस क्षेत्र के दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्मार्टकार्ड योजना, स्वरोजगार योजना, बीमा योजना, बैट्री चालित ट्राई साइकिल, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, शौचालय और राशनकार्ड से दिव्यांगों को लाभांवित किए जाने की मांग की। इस दौरान नबी रसूल, रामबेलास, लल्लन प्रसाद, इरशाद, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed